{"_id":"62d5a8435828165a2d4ac3b2","slug":"searched-all-over-the-saharanpur-tapri-railway-station-saharanpur-news-mrt5975536104","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर-टपरी रेलवे स्टेशन का चप्पा-चप्पा खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर-टपरी रेलवे स्टेशन का चप्पा-चप्पा खंगाला
विज्ञापन
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा को लेकर रेलवे पुलिस अलर्ट मोड पर है। सोमवार को सहारनपुर और टपरी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध दिखने वाले यात्रियों से पूछताछ की गई, साथ ही संदिग्ध वस्तु के ट्रेन में दिखने पर तुरंत रेलवे पुलिस कर्मियों को सूचना दिए जाने की अपील की गई।
कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जीआरपी और आरपीएफ मुस्तैद है। सोमवार को सहारनपुर और टपरी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ ने संयुक्त रूप से चेकिंग की। चेकिंग के दौरान स्टेशन पर आने-जाने वाली ट्रेनों, प्लेटफार्म पर रुके यात्रियों के बैगों की तलाशी ली गई। इसके साथ ही सरकुलेटिंग एरिया को भी खंगाला गया।
यात्रियों से ट्रेनों में संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध वस्तु के दिखाई देने पर रेलवे पुलिस को सूचना दिए जाने की अपील की गई। लावारिस वस्तुओं को न छूने की अपील की गई। रेलवे पुलिस कर्मियों के चेकिंग अभियान से बिना टिकट यात्रा करने वाले लोगों में हड़कंप मचा रहा। टपरी में जीआरपी चौकी इंचार्ज ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर प्रत्येक दिन रेलवे स्टेशन परिसर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।