{"_id":"5e84cb988ebc3e78bb34de92","slug":"search-operation-continues-more-than-300-deposits-found-saharanpur-news-mrt4760578114","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्च आपरेशन जारी, 300 से अधिक जमाती मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्च आपरेशन जारी, 300 से अधिक जमाती मिले
विज्ञापन
सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते जमात के सर्च ओपरेशन के बाद बंद पड़ी मस्जिद
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। निजामुद्दीन के धार्मिक जलसे के बाद से जारी चेकिंग अभियान के तहत बुधवार शाम तक पुलिस प्रशासन, एलआईयू और चिकित्सीय टीमों के माध्यम से 300 से अधिक जमातियों के जिले में होने की जानकारी मिली है। इनमें कजाकिस्तान, सूडान, बांग्लादेशी, इंडोनेशिया, सऊदी अरब सहित 56 विदेशियों के साथ ही देश के असम, पश्चिमी बंगाल, गुजरात, केरल, राजस्थान, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के शहरों से आने वाले जमाती शामिल हैं। जिले में इन जमातियों सहित तीन हजार से अधिक लोगों को घरों और अलग-अलग जगहों पर क्वारंटीन किया गया है।
शहर की मस्जिदों के अलावा चिलकाना के गांव दुमझेड़ा में असम से आई हुई जमात के 10 लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आईटीसी कैंप सहारनपुर में भेज कर क्वारंटीन किया है। जबकि गांव तो दूधगढ़ की मस्जिद में रुके हुए 14 जमातियों को उसी स्थान पर निगरानी में रखा गया है। सीएचसी सरसावा के प्रभारी डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि दूधगढ़ की मस्जिद में भी असम के 14 जमाती 28 दिन पहले आए थे। प्राथमिक जांच में ये सभी स्वस्थ मिले हैं। तीतरों के गांव झाडवन से 11 फरवरी को असम गई जमात के वापिस लौटने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंच कर उनकी जांच करते हुए क्वारंटीन के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष सतेंद्र राय ने बताया कि सभी जमातियों को बाहर निकलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। बेहट के ताजपुरा गांव में दिल्ली मरकज से पहुंचे पश्चिम बंगाल एवं बनारस के 12 जमातियों की मंगलवार की रात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नितिन कंदवाल की अगुवाई में जांच की और उन्हें उनके ठहरने के स्थान पर ही14 दिन के लिए क्वारंटीन किया है। सभी लोग 12 मार्च को दिल्ली मरकज से यहां पहुंचे थे।
बड़गांव थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बड़गांव के मजरे ओलिया गांव निवासी यूरोप के लिवलोन से 18 फरवरी को घर आए जमील के साथ ही दूसरे राज्यों से आए तीन युवकों को क्वारंटीन में रहने की हिदायत दी। रामपुर मनिहारान के गांव हलगोया में सीतापुर के 12, नगर में तीन मस्जिदों में आंध्र प्रदेश बिहार, हरियाणा, मध्यप्रदेश, राजस्थान व दिल्ली के नौ व अन्य सहित 62 जमातियों की पहचान की गयी है। थाना प्रभारी छोटे सिंह ने कहा कि इन सभी का मेडिकल जांच कराकर उन्हें क्वारंटीन किया जायेगा।

सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते मस्जिदो में जमात के सर्च ओपरेशन करती पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते जमात के सर्च ओपरेशन करती पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते जमात के सर्च ओपरेशन के बाद बंद पड़ी मस्जिद- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन