फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SDO of Electricity Corporation suspended

विद्युत निगम के एसडीओ को निलंबित किया

Tue, 14 Jul 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
SDO of Electricity Corporation suspended
सहारनपुर। विद्युत लाइन और पोल शिफ्टिंग में अनियमितता बरतने पर विद्युत निगम के एसडीओ वकार अहमद को निलंबित किया। वकार अहमद जैन बाग क्षेत्र में तैनात थे। इस कार्रवाई से उन कर्मचारियों की बेचैैनी भी बढ़ गई है जो इस कार्य में लगे थे।
विज्ञापन

कुछ माह पहले विद्युत निगम की ओर से 11केवी की विद्युत लाइन और पोल शिफ्टिंग का कार्य करवाया। इसके तहत ही चिलकाना रोड के पास यह शिफ्टिंग वर्क शुरू हुआ। इस मामले में कांग्रेस नेता संजय वालिया की अगुवाई में कई दिन तक प्रदर्शन किया। उनकी ओर से आरोप लगाया गया था कि लाइन शिफ्टिंग के मामले में एसडीओ ने मनमानी की। इसके साथ ही अनियमितता भी बरती हैं। इनके साथ ही कुछ अन्य लोगों ने भी इस प्रकरण में शिकायतें शुरू कर दी। पहले इसकी शिकायतें स्थानीय अफसरों तक हुई और बाद में यह मामला निगम के प्रबंध निदेशक तक पहुंचा। विद्युत निगम के नगरीय अधीक्षण अभियंता पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि बिना इस्टीमेट लाइन शिफ्टिंग सहित अन्य धांधली पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

एसडीओ से रिकवरी भी होनी चाहिए
सहारनपुर। करीब चार माह पहले इस मामले में विरोध प्रदर्शन करने वाले संजय वालिया कहते हैं कि एसडीओ पर निलंबन की कार्रवाई तो ठीक हुई है, मगर लाइन शिफ्टिंग में उनके कारण करीब दो लाख रुपये की जो क्षति हुई है, उसकी रिकवरी भी की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed