{"_id":"637fb370c4d9f847a27ce896","slug":"sdm-caught-two-vehicles-filled-with-illegal-minerals-saharanpur-news-mrt6150609159","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एसडीएम ने अवैध खनिज से भरे दो वाहन पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एसडीएम ने अवैध खनिज से भरे दो वाहन पकड़े
विज्ञापन
बेहट में बुधवार की रात खनिज से भरे वाहन के चालक द्वारा दिखाए गए प्रपत्रों की जांच करते एसडीएम।
- फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। बुधवार की रात खनिज के अवैध परिवहन की सूचना पर नानौली-पठेड़ मार्ग पर चेकिंग के लिए पहुंचे एसडीएम दीपक कुमार की गाड़ी को देखकर कुछ वाहनों के चालक सड़क पर ही खनिज खाली कर अपने वाहनों को लेकर भाग खड़े हुए, जबकि दो वाहन पकड़े गए। पकड़े गए वाहनों को पुलिस को सौंपा गया है।
एसडीएम ने बताया कि पांच डंपर बिना रॉयल्टी के खनिज लेकर नानौली से पठेड़ की तरफ जा रहे थे। उनकी गाड़ी के पीछा करने की भनक लगने पर तीन डंपर के चालक सड़क पर ही खनिज खाली कर अपने वाहनों को लेकर भाग निकले, जबकि दो वाहनों को पकड़ लिया गया। इनके चालकों के पास वाहनों में भरे गए खनिज से संबंधित कोई प्रपत्र नहीं था। दोनों वाहनों को पुलिस को सौंप दिया गया है। इन पर कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को रिपोर्ट भेजी गई है।
एसडीएम की गाड़ी की रेकी कर रहा युवक गिरफ्तार
बेहट। बिना रॉयल्टी खनिज की गाड़ियां निकालने के लिए एसडीएम की गाड़ी की रेकी कर रहा ऑल्टो कार सवार युवक धरा गया। एसडीएम ने उसे पकड़कर बेहट पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने उसकी कार सीज करते हुए आरोपी के खिलाफ शांति भंग की धारा में कार्रवाई की है। बुधवार की रात तहसील गेट के सामने एक युवक अपनी ऑल्टो कार में बैठकर एसडीएम की गाड़ी की रेकी कर रहा था। किसी ने इसकी सूचना एसडीएम को दी कि एक युवक उनकी रेकी कर खनिज से भरे वाहन निकलवा रहा है। एसडीएम अपने गार्डों के साथ गेट पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। इसके बाद बेहट पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की कार को कब्जे में लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। कार्यवाहक इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी सरफराज पुत्र मरगूब निवासी गांव धौलाहेड़ी थाना चिलकाना के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है और उसकी गाड़ी को सीज कर दिया गया है।

बेहट में पुलिस के कब्जे में रेकी करने के आरोपी सरफराज की कार- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन