फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SDM caught five overloaded vehicles filled with illegal minerals

एसडीएम ने पकड़े अवैध खनिज से भरे पांच ओवरलोड वाहन

Fri, 28 Oct 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
SDM caught five overloaded vehicles filled with illegal minerals
बृहस्पतिवार रात खनिज से भरे वाहनों की चेकिंग करते एसडीएम दीपक कुमार। - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। उप जिलाधिकारी दीपक कुमार ने चेकिंग के दौरान अवैध खनन सामग्री से भरे पांच ओवरलोड वाहनों को पकड़ा है। इन वाहनों में बिना रॉयल्टी के खनिज का परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने वाहनों को पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

खनिज के अवैध एवं ओवरलोड परिवहन को लेकर एसडीएम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, हालांकि तहसील प्रशासन की सख्ती के बाद भी इस धंधे पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बृहस्पतिवार की रात एसडीएम दीपक कुमार ने बेहट व मिर्जापुर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पांच वाहन पकड़े, जिनमें ओवरलोड और बिना रॉयल्टी के खनिज का परिवहन किया जा रहा था। सभी वाहनों को पुलिस को सौंपे गए हैं। कार्रवाई के लिए खनन एवं परिवहन विभाग को रिपोर्ट भेजी गई है। एसडीएम ने बताया कि रात में कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव नानौली के पास चेकिंग के दौरान अवैध रूप से ओवरलोड खनिज ले जाते दो वाहन पकड़े, जबकि शुक्रवार की सुबह मिर्जापुर क्षेत्र के सैद मोहम्मदपुर गढ़ के पास चेकिंग करते हुए ऐसे ही तीन वाहन पकड़े गए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एडीएम वित्त और खनन विभाग के अलावा संभागीय परिवहन विभाग को रिपोर्ट भेजी गई है, जिसमें संबंधित वाहन मालिकों और स्टोन क्रशर मालिकों के खिलाफ कार्रवाई व राजस्व वसूली करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed