{"_id":"58cc2f514f1c1b6e2132b1bf","slug":"scooty-ne-taakar-maari-yuvak-uthaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी में टक्कर मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी में टक्कर मारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी देतीं हरदीप के परिवार की महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। देेहरादून रोड पर स्कूटी पर जा रहे दंपति को बोलेरो कार सवार हथियारबंद लोगों ने धक्का देकर गिरा दिया। मारपीट की और युवक को जबरन गाड़ी में डालकर देहरादून की ओर ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। वायरलेस पर जिले के सभी थाने को सूचना दी गई। लेकिन गाड़ी पकड़ी नहीं जा सकी। बाद में पुलिस ने अपहर्ता को वांछित और हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई बताया।
शुक्रवार को दोपहर लगभग एक बजे मोहल्ला नुमाइश कैंप निवासी हरदीप अपनी पत्नी निशी के साथ स्कूटी पर देहरादून रोड की ओर किसी कार्य से जा रहा था। जब वह चमन पैलेस के समीप पहुंचा तभी एक बोलेरो तेजी से उनकी ओर आई और कार में सवार लोगों ने स्कूटी को धक्का दे दिया। जिससे स्कूटी सवार दंपति एक ओर गिर पड़े। उनके गिरते ही बोलेरो रुकी और उसमें से कुछ हथियारबंद लोग उतरे। उन्होंने उतरते ही हरदीप के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे गाड़ी में ले जाने लगे। यह देख निशी ने उनका विरोध किया।
आरोप है कि हथियारबंद लोगों ने निशी के साथ हाथापाई की। जिस पर उन्होंने शोर मचा दिया। शोर मचाते ही वहां मौजूद लोग उनकी ओर दौड़े, लेकिन बोलेरो सवार लोगों ने अपने आपको पुलिस बताते हुए हथियार दिखाए। जिस पर लोग ठिठक गए। इसी दौरान बोलेरो सवार हरदीप को जबरन कार में डालकर देहरादून की ओर चले गए। जिस गाड़ी में हथियारबंद लोग हरदीप को लेकर गए उस पर उत्तराखंड का नंबर था और गाड़ी पर प्रधान लिखा हुआ था। उनमें एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में था।
विज्ञापन
लोगों ने तुरंत ही 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वायरलेस से जिले के सभी थाने को अलर्ट कर दिया, लेकिन पुलिस गाड़ी को पकड़ नहीं सकी। उसके बाद पुलिस ने उत्तराखंड के थाने से संपर्क करना शुरू किया। तब जाकर पता चला कि हरिद्वार की पुलिस हरदीप को लेकर गई है। वह उत्तराखंड में जहरखुरानी के मामले में वांछित था।
इस संबंध में एसपी सिटी संजय सिंह ने बताया कि हरदीप को हरिद्वार जिले की पुलिस लेकर गई है। हरदीप उत्तराखंड में कई मामलों में वांछित चल रहा था। उत्तराखंड पुलिस से इस बारे में जानकारी प्राप्त हो गई है।