{"_id":"66a55318ba952c420604ca74","slug":"scooty-lost-control-on-speed-breaker-doctors-brother-died-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-128286-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: स्पीड ब्रेकर पर स्कूटी अनियंत्रित, डॉक्टर के भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: स्पीड ब्रेकर पर स्कूटी अनियंत्रित, डॉक्टर के भाई की मौत
Sun, 28 Jul 2024 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 28 Jul 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में बागेश्वर मंदिर के सामने स्पीड ब्रेकर पर स्कूटी अनियंत्रित होने से डॉक्टर के भाई की मौत हो गई। स्कूटी कई फीट ऊंची उछलकर दूर जाकर गिरी। वह शुक्रवार की रात कांवड़ शिविर में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
हादसा शुक्रवार देर रात का है। माधोनगर निवासी पुनीत खन्ना पुत्र डॉ. केके खन्ना (51) घर से कांवड़ शिविर में शामिल होने के जा रहे थे। चकराता रोड स्थित बागेश्वर मंदिर के सामने स्पीड ब्रेकर पर स्कूटी अनियंत्रित हो गई और चार फीट ऊंची उछलकर 12 फीट आगे जाकर गिरी। स्कूटी सवार पुनीत भी दूर जाकर गिरे। सिर सड़क पर लगा, जिससे वह बेहोश हो गए। आसपास लोगों ने देखा तो वह बचाने के लिए दौड़े और अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुनीत खन्ना इंजीनियर थे, जो बिजनेस भी करते थे। उनकी बेटी एमबीबीएस कर रही है, जबकि बेटा 10वीं कक्षा में है।
-- -- --
-- स्पीड ब्रेकर की ऊंचाई पर उठाए सवाल
घटना के बाद लोगों ने स्पीड ब्रेकर की ऊंचाई पर सवाल उठाए हैं। मृतक के भाई डॉ. पंकज खन्ना का कहना है कि संबंधित विभाग स्पीड ब्रेकर के मानकों पर ध्यान नहीं दे रहा है। स्पीड ब्रेकर की बनावट ठीक नहीं है। इनसे हादसे होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
-- -- -- -
-- हेलमेट लगाया होता तो बच सकती थी जान
स्कूटी सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था। स्कूटी से गिरने के बाद चोट सिर में लगी। सिर में गहरी चोट होने के कारण मौत हुई। यदि हेलमेट लगाया होता है तो शायद जान बच सकती थी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई।