फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Scientists are encouraging DSR method of dhan

धान की डीएसआर विधि को प्रोत्साहित कर रहे वैज्ञानिक

Sat, 29 May 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Scientists are encouraging DSR method of dhan
सहारनपुर। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक किसानों को धान की डीएसआर (डायरेक्ट सीडेड राइस) विधि को अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। इसमें खेत में धान की पौध के बजाए गेहूं की तर्ज पर सीधे बीज की बुआई होती है। इसमें न सिर्फ धान की रोपाई का खर्च बचता है बल्कि पानी की भी कम आवश्यकता पड़ती है।
विज्ञापन

इस तकनीक से धान की खेती करने के लिए पहले खेत को लेजर लैंड लेवलर के माध्यम से समतल किया जाता है। इसके बाद खेत का पलेवा किया जाता है। खेत के जुताई योग्य होने पर सीड ड्रिल के माध्यम से धान के बीज की बुआई कर हल्का पटेला लगाया जाता है। इस विधि में एक एकड़ खेत में आठ से दस किलो बीज लगता है। खरपतवार पर नियंत्रण के लिए बुआई के तुरंत बाद किसी खरपतवार नाशी का छिड़काव करना चाहिए। इसमें पहला पानी करीब 21 दिनों के बाद दिया जाता है।
विज्ञापन

बुआई से पहले करें बीज शोधन
किसानों को बुआई से पहले धान की बीज का शोधन करना चाहिए। इससे धान में लगने वाले बीज जनित रोगों पर नियंत्रण हो जाता है। इसके लिए तीन ग्राम कार्बेंडाजिम प्लस मैंकोजेब का प्रति लीटर पानी की दर से घोल बनाना चाहिए। इस घोल में स्वस्थ बीज को आठ घंटे तक भिगोने के बाद छाया में सुखाकर बुआई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस विधि के लाभ
- पानी की कम आवश्यकता
- नर्सरी की आवश्यकता नहीं
- रोपाई में लगने वाले खर्च की बचत
- धान की लागत में कमी
- मृदा की निचली सतह कठोर होने से बचती है
जनपद के किसानों को धान की डीएसआर विधि को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस विधि से जहां लागत में कमी आती है, वहीं पानी की भी बचत होती है। किसानों को धान की इस विधि को भी प्रयोगात्मक तौर पर अपनाना चाहिए। - डॉक्टर आईके कुशवाहा, प्रभारी, कृषि विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed