फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Schools took out tricolor yatra with tableaux

स्कूलों ने झांकियों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

Thu, 11 Aug 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Schools took out tricolor yatra with tableaux
रैली निकालते सुल्तानपुर स्कूल के बच्चें - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर, चिलकाना। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सुल्तानपुर चिलकाना में अनेक स्कूलों ने तिरंगा यात्रा निकाली। डायट पटनी की तरफ से गांवों में जाकर लोगों को तिरंगा वितरित किया गया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के नव जनोदय इंटर कॉलेज, न्यू कैंब्रिज पब्लिक स्कूल, हिमालयन पब्लिक स्कूल, प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मारक जूनियर हाईस्कूल के छात्रों ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली निकाली। तिरंगा रैली का शुभारंभ चेयरमैन अकबर कुरैशी, थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय, बालकिशन शर्मा, सरिता गर्ग, प्राची बब्बर, श्याम कुमार आदि ने किया। रैली में बैंड बाजों के साथ सबसे आगे रानी लक्ष्मीबाई घोड़े पर सवार होकर चल रही थी। इसके बाद छात्र/छात्रा भारत माता, शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद, शहीद उधम सिंह की वेशभूषा में चल रहे थे। रैली कस्बे के विभिन्न मोहल्लों से होती हुई सुल्तानपुर आकर संपन्न हुई। रैली में बच्चे तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे। आयोजन में प्रधान हरीचंद, अनिल कुमार, सुनील कुमार, बिजेंद्र सिंह, मनोज सैनी, सवित कुमार, प्रिंस कांबोज आदि रहे। उधर, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पटनी के प्राचार्य एसएम सिद्दीकी, वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ देवेंद्र कुमार तथा प्रशिक्षु शिक्षकों ने गांव पटनी, कातला, चलाकपुर, सुल्तानपुर में जनप्रतिनिधियों तथा लोगों के घर घर जाकर तिरंगे झंडे को वितरित किये तथा उनके घरों पर लगवाया।

लिकाना में रैली में रानी लक्ष्मी बाई का रुप धर शामिल छात्रा

लिकाना में रैली में रानी लक्ष्मी बाई का रुप धर शामिल छात्रा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed