फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Schools opened, student attendance was around 40% on the first day

Saharanpur News: खुले विद्यालय, पहले दिन करीब 40 फीसदी रही छात्रों की उपस्थिति

Wed, 02 Jul 2025 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 02 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Schools opened, student attendance was around 40% on the first day
गांधी पार्क ​स्थित उच्च प्राथमिक में पहुंचे छात्र छात्राओं को पढ़ाई कराती ​शि​क्षिका
सहारनपुर। करीब 40 दिन की छुट्टियों के बाद मंगलवार से विद्यालय खुले। पहले दिन की छात्र उपस्थिति को लेकर परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की पड़ताल की गई। कुछ ही जगह अच्छी संख्या में विद्यार्थी पहुंचे थे, बाकी जगह उपस्थिति बेहद कम रही। ओवरऑल करीब 40 फीसदी छात्र विद्यालयों में पहुंचे।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय चकहरेटी पुंवारका 65 बच्चों के सापेक्ष 13, उच्च प्राथमिक विद्यालय जंबूगढ़ में पंजीकृत 230 में से 44, प्राथमिक विद्यालय बकडौली कमालपुर में पंजीकृत 52 में से 15, उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकरौल में पंजीकृत 409 में से 90 छात्र मिले। नागल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर में 137 में से 12, प्राथमिक विद्यालय कपूरी में पंजीकृत 125 के सापेक्ष 32 उपस्थित रहे। मुजफ्फराबाद ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रामखेड़ी में पंजीकृत 124 में से 80 छात्र उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय मुजफ्फराबाद नंबर-1 में पंजीकृत 240 में से 55, प्राथमिक विद्यालय बेहड़ाखुर्द नंबर-1 में 67 में से 15 छात्र उपस्थित मिले।
विज्ञापन

साढ़ौली कदीम ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय जाटोवाला में 400 में से 95 छात्र पहुंचे। गंगोह ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 में 157 के सापेक्ष 26 छात्र उपस्थित मिले। अंबेहटा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नंबर-1 में 166 में से 50 छात्र पहुंचे। साढ़ौली कदीम के सलेमपुर गदा स्थित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में पंजीकृ़त 278 के सापेक्ष 22 ही विद्यार्थी पहुंचे। रामपुर मनिहारान के प्राथमिक विद्यालय नंबर-1 में 80 के सापेक्ष 35 छात्र पहुंचे। सरसावा ब्लाॅक के कंपोजिट विद्यालय दूधगढ़ में 572 में से 29, उच्च प्राथमिक विद्यालय जंबूगढ़ में 230 के सापेक्ष 44 छात्र उपस्थित रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकरौल में 409 में से 90 छात्र पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
जलभराव के बीच से विद्यालय पहुंचे नौनिहाल
विद्यालय पहुंचे नौनिहालों को कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ा। तीतरों के गांव महंगी में प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 के सामने सड़क पर जलभराव रहा। विद्यार्थियों को पानी के बीच से ही गुजरकर विद्यालय जाना पड़ा। नकुड़ के उच्च प्राथमिक कन्या विद्यालय की छत टपकती मिली। महानगर के प्राथमिक विद्यालय पटेल मिल के बाहर कीचड़ भरा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed