फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   School operator's effigy burnt in front of school

स्कूल के सामने फूंका स्कूल संचालक का पुतला

Thu, 06 Aug 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
School operator's effigy burnt in front of school
दिल्ली रोड स्थित स्कूल पर स्कूल संचालक का पुतला फुंकते अभिभावक संघर्ष समिति के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। लॉकडाउन अवधि की फीस माफी की मांग को 23वें दिन भी अभिभावक संघर्ष समिति का धरना जारी रहा। उन्होंने एक स्कूल के सामने स्कूल संचालक का पुतला जलाकर विरोध व्यक्त किया।
विज्ञापन

हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को अभिभावक संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व में धरना दिया। इसके बाद पदाधिकारियों ने एक स्कूल के सामने पहुंचकर स्कूल संचालक का पुतला फूंककर विरोध जताते हुए नारेबाजी की। समिति के अध्यक्ष संजय वालिया ने कहा तीन माह की फीस माफ न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इसी क्रम में रोजाना अलग-अलग स्कूलों के सामने पहुंचकर वहां के संचालकों का पुतला फूंका जाएगा। इस दौरान नवाब गुर्जर, सलीम अख्तर, फरहाद आलम, सीनियर सिटीजन के हकीकतनगर क्षेत्र के अध्यक्ष विरेंद्र बहल, राजू सुखीजा, प्रमोद कुमार, राम कुमार कश्यप, मोनू कश्यप, रवि, अरुण जैन आरिफ मंसूरी, इकराम खान, अमित कंबोज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed