फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   School becomes a battlefield, assistant teacher suspended

Saharanpur News: विद्यालय बना जंग का अखाड़ा, सहायक अध्यापक निलंबित

Tue, 25 Nov 2025 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 25 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
School becomes a battlefield, assistant teacher suspended
मुजफ्फराबाद। गांव झिझौली स्थित प्राथमिक विद्यालय शिक्षक और अधिकारी की जंग का अखाड़ा बन गया। विवाद की जड़ विद्यालय के एक शिक्षक का लंबे समय से बीआरसी पर संबद्ध होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

निलंबित किए गए शिक्षक जितेंद्र कुमार ने 22 नवंबर 2025 को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजा था। उनका कहना था कि उनके विद्यालय में 2015 से तैनात एक शिक्षक 2015 से ही बीआरसी बरौली पर संबद्ध किया हुआ है। आरोप लगाया था कि वह खंड शिक्षा अधिकारी के लिए गलत काम करता है। कई बार ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायतें की गई हैं, लेकिन अधिकारियों से उसकी अच्छी पैठ होने की वजह से उसे वापस विद्यालय नहीं भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

जितेंद्र का आरोप है कि उसके साथ विद्यालय में गाली-गलौज भी हुई है। उधर, विद्यालय के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जो 22 नवंबर का ही बताया जा रहा है। इनमें खंड शिक्षा अधिकारी विरेंद्र शर्मा विद्यालय में बैठे हैं और हंगामा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी संख्या में अभिभावक भी विद्यालय में नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद शिकायतकर्ता जितेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उन पर कार्यों में लापरवाही, अधिकारियों के साथ बदसलूकी और नामांकन नहीं बढ़ाने सहित कई आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed