{"_id":"64dfb446c868c0b1230fea08","slug":"sbi-branch-manager-killed-in-road-accident-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-7910-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एसबीआई के शाखा प्रबंधक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एसबीआई के शाखा प्रबंधक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
चिलकाना(सहारनपुर)। भारतीय स्टेट बैंक की चिलकाना शाखा के प्रबंधक की सड़क हादसे में मौत हो गयी। मौत की खबर सुनकर बैंक स्टाफ एवं परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
बृहस्पतिवार की देर शाम को शाखा प्रबंधक महेश कुमार (36) चिलकाना शाखा से कार्य समाप्त कर अपनी बाइक पर सवार होकर रामपुर मनिहारान थाने के ग्राम छपरेड़ी स्थित अपने घर जा रहे थे, जैसे ही वह सहारनपुर-शामली बाईपास पर पहुंचे तो सामने की ओर से तेज गति से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महेश कुमार बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें अस्पताल ले जाया गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महेश कुमार के तीन पुत्री एवं एक पुत्र है। शाखा प्रबंधक की मौत से शुक्रवार को शाखा में सन्नाटा पसरा रहा। एक महीने पहले ही महेश कुमार ने एसबीआई चिलकाना का चार्ज लिया था।