फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SBBA won the Saharanpur Cricket Cup U-16

एसबीबीए ने जीता सहारनपुर क्रिकेट कप अंडर 16

Thu, 13 Feb 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
SBBA won the Saharanpur Cricket Cup U-16
ज्ञान कलश इंटरनेशनल में आयोजित क्रिकेट टूनामेंट एसबीबीए ने जीता सहारनपुर क्रिकेट कप अंडर 16 का फ? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। ज्ञान कलश इंटरनेशनल स्कूल मैदान पर सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कराए गए अंडर 16 सहारनपुर क्रिकेट कप टूर्नामेंट के फाइनल मैच में एसबीबीए ने एमजीके टीम को 32 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

निर्धारित 25-25 ओवर के मैच में टॉस जीतकर एसबीबीए एकेडमी के कप्तान शाहनवाज ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम की ओर से अब्दुल वाहिद और प्रशांतवीर ने शानदार शुरूआत करते हुए 29-29 रन बनाए। कप्तान शाहनवाज व प्रिंस ने 44-44 रन बनाए। इसके अलावा दीपक राणा ने 13 रनों का योगदान दिया। 25 ओवर में एसबीबीए ने चार विकेट पर 172 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। एमजीके की ओर से गेंदबाजी करते हुए कनिष्क, हरविंद्र, तनवीर ने एक-एक विकेट लिए। 172 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी एमजीए की टीम के बल्लेबाज आऊट होते चले गए और टीम 25 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 140 रन ही बना सकी। टीम की ओर से आकाश ने 38, विवेक शर्मा ने 21, तनवीर ने 15 व कनष्कि ने 13 रन बनाए। एसबीबीए की ओर से गेंदबाजी में प्रशांत वीर ने 31 रन देकर चार विकेट झटके। इसके अलावा प्रिंस, दीपक व शाहनवाज ने एक-एक विकेट लिए। इस दौरान मैन आफ द सीरिज एमजीके टीम के विवेक शर्मा व मैन ऑफ द मैच शाहनवाज, बेस्ट बेस्टमैन दीपक राणा, बेस्ट बॉलर प्रिंस, बेस्ट खिलाड़ी अब्दुल वाहिद को चुना गया। मुख्य अतिथि सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने विजेता व उपविजेता टीम को नगद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मोहम्मद इनाम सैफी ने मैन ऑफ द सीरिज पुरस्कार दिया। एसडीसीए के डायरेक्टर अकरम सैफी ने दोनों टीमों को बधाई दी। अध्यक्ष एसडीसीए अमर गुप्ता, सचिव लतीफुर्रहमान, कोषाध्यक्ष साजिद उमर, मीडिया प्रभारी सैयद मशकूर, उपाध्यक्ष राजकुमार राजू, परविंद्र सिंह, पाली कालड़ा, सचिव रवि सिंघल, उपाध्यक्ष योगेश गुप्ता, मोनिस रजा, रेहान खान, सलीम कुरैशी, राकेश शर्मा, विक्की चौधरी, राजीव टप्पू, आदिल खान, विनय चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed