फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saurabh was murdered on asking for money from the committee

मेडिकल स्टोर स्वामी ने तीन साथियों के साथ मिल कर की थी सौरभ की हत्या

Thu, 03 Feb 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Saurabh was murdered on asking for money from the committee
बेहट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए हत्यारोपी - फोटो : SAHARANPUR
कमेटी के रुपये मांगने पर की थी सौरभ की हत्या
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। पशु कृत्रिम गर्भाधान केंद्र संचालक सौरभ उर्फ सियाराम की हत्या कमेटी के 70 हजार रुपये का तकाजा करने पर मेडिकल स्टोर स्वामी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर की थी। मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया है।
सीओ रामकरण सिंह ने बताया कि सौरभ उर्फ सियाराम ने साढ़ौली कदीम निवासी फिरोज पुत्र इरफान के पास कमेटी डाल रखी थी। फिरोज गांव में ही मेडिकल स्टोर चलाता है। सौरभ को फिरोज से कमेटी के 70 हजार रुपये लेने थे, जिनके लिए वह फिरोज से तकाजा कर रहा था। 31 जनवरी की रात फिरोज ने फोन करके सौरभ को घर से बुलाया और गांव में खाली पड़े अपने मकान पर ले गया, जहां फिरोज ने गांव के इशाक पुत्र असगर, राशिक पुत्र अब्दुल खैर निवासी गांव घघरौली व अन्य अन्य के साथ मिलकर सौरभ की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके बाद लाश को स्विफ्ट डिजायर कार में ले जाकर पूर्वी यमुना नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन

फिरोज और इशाक को गंदेवड़ तिराहे से गिरफ्तार किया गया है, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर, एक तमंचा, दो कारतूस, मृतक का पर्स, मोबाइल फोन व डायरी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed