{"_id":"67da70863fc67eedca0da547","slug":"satish-murder-case-severe-blows-on-head-body-dragged-for-100-meters-blood-stained-bricks-found-at-two-place-2025-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सतीश हत्याकांड: सिर पर किए ताबड़तोड़ वार, 100 मीटर तक घसीटा शव, दो जगह मिली खून से सनी ईंटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतीश हत्याकांड: सिर पर किए ताबड़तोड़ वार, 100 मीटर तक घसीटा शव, दो जगह मिली खून से सनी ईंटें
Wed, 19 Mar 2025 12:52 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:52 PM IST
सार
सहारनपुर के कस्बा बेहट निवासी सतीश को बेरहमी से मारा गया। उसका शव लहूलुहान हालत में खाली प्लॉट में पड़ा मिला। आशंका है कि शराब पिलाकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सतीश की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेहट कस्बे के मोहल्ला माजरी निवासी सतीश को बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया। उसके चेहरे और सिर पर ईंट से इतने वार किए गए थे कि पहचान पाना भी मुश्किल था। शव को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमलावरों में उसके प्रति कितना गुस्सा होगा। यह भी सामने आया कि सिर और चेहरे पर 10 से अधिक बार वार किया गया। शव को करीब 100 मीटर दूर तक घसीटा गया।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने जांच पड़ताल की तो कालोनी में खाली पड़े मकान के बरामदे में खून बिखरा हुआ था और यहां से शव को घसीट कर ले जाने के निशान थे। जिस खाली प्लॉट में शव पड़ा था, वहां पर भी खून व मांस के लोथड़े पड़े हुए थे। कुछ ईंटें भी मांस व खून से सनी पड़ी थी। इससे माना जा रहा था कि हत्यारों ने यहां भी सतीश पर ईंटों से वार किए। घटनास्थल पर शराब के पाउच भी पड़े मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विलाप करते सतीश के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को आशंका है कि हमलावरों ने पहले सतीश को शराब पिलाई और नशा होने के बाद उसे मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि इस हत्याकांड में केवल दो लोग शामिल थे या फिर कोई अन्य साथी भी।
एसपी सिटी सागर जैन का कहना है कि पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस पूरे मामले की जांच के लिए दो टीमों का गठन भी कर दिया है। इस घटना में जो भी आरोपी शामिल हैं, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।