{"_id":"5f6102a98ebc3e663d098fa7","slug":"sarthak-ritika-and-vipal-are-the-first-in-poetry-competition-saharanpur-news-mrt501504824","type":"story","status":"publish","title_hn":"काव्य प्रतियोगिता में सार्थक, रितिका और विपुल रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काव्य प्रतियोगिता में सार्थक, रितिका और विपुल रहे प्रथम
विज्ञापन

सहारनपुर। हिंदी दिवस पर मानसी अभिनय गुरुकुल सहारनपुर संस्था द्वारा अंतरराष्ट्रीय काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ऑनलाइन हुए आयोजन में तीन वर्ग में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अलग अलग वर्ग में सार्थक, रितिका और विपुल प्रथम स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ योगेश दहिया ने फीता काटकर किया। इसके बाद कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से एक से बढ़कर एक कविताएं सुनाई। देश विदेश से करीब 42 प्रतिभागी इसमें शामिल हुए। निर्णायक मंडल में मुंबई से पटकथा लेखक सीएल सैनी व अरुण शेखर, चंडीगढ़ से मीरा गौतम, मुजफ्फरनगर से रोहित कौशिक, सहारनपुर से सुरेश सपन, विजेंद्र पाल शर्मा शामिल रहे। इस आयोजन में केके गर्ग, योगेश पवार, प्रवेश धवन, पूनम गर्ग आदि जुड़े रहे। संचालन आदित्य शर्मा ने किया। प्रतियोगिता का समापन होने पर निर्णायक मंडल ने परिणाम घोषित किया। मानसी अभिनय गुरुकुल के पदाधिकारी योगेश पवार ने बताया कि सब जूनियर वर्ग में सार्थक स्वामी को प्रथम, एरिन बडोनी को द्वितीय और रक्षिता को तृतीय स्थान मिला। जूनियर वर्ग में रितिका मल्होत्रा प्रथम, कार्तिक कुमार द्वितीय, नीतू बनदुनी तृतीय तथा मोहित सैनी चतुर्थ स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में विपुल प्रथम, डॉ कमल धवन द्वितीय, रोहित अवस्थी तृतीय तथा ध्रुव कुमार टम्टा चतुर्थ स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में नाइजीरिया से कुनजना शर्मा शामिल हुईं।