{"_id":"5fe4925c8ebc3e3ec81e57a8","slug":"santa-claus-will-give-a-message-of-rescue-from-corona-saharanpur-news-mrt5170793197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांता क्लॉज देगा कोरोना से बचाव का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांता क्लॉज देगा कोरोना से बचाव का संदेश
विज्ञापन
सांता क्लॉज देेगा कोरोना से बचाव का संदेश
सहारनपुर। सर्दी और कोरोना काल के बीच क्रिसमस का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इसको लेकर क्रिसमस से संबंधित सामग्री दुकानों पर लोग खरीद रहे हैं। इस बार सांता क्लॉज की ड्रेस के साथ मास्क व कोराना से बचाव के संदेश भी नजर आएंगे। वहीं, गिरजाघरों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल भी लिए हैं।
शुक्रवार को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा। महानगर में क्रिसमस ट्री, सांता क्लॉज, रंग-बिरंगी लाइटें, क्रिसमस स्टार, स्टीकर, पाइन ट्री, स्टाकिंग गिफ्ट, बोल, झालरों की दुकानें सजी हैं। कोर्ट रोड पर खरीदारी करने आए रोहित मैथ्यू ने बताया कि क्रिसमस के त्योहार को लेकर उत्साहित हैं। इस बार कोरोना काल की वजह से थोड़ी परेशानी जरूर हो रही है, लेकिन त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। क्रिसमस ट्री और गिफ्ट आइटम खरीदने आई हकीकतनगर निवासी जैसमीन ने बताया कि क्रिसमस को लेकर घर में भी तैयारी की गई है। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर उत्साह है।
कोर्ट रोड के गिफ्ट आइटम कारोबारी मधूप अरोड़ा ने क्रिसमस को लेकर खरीदारी चल रही है, लेकिन स्कूलों में कार्यक्रम न होने की वजह से इस बार कारोबार थोड़ा कम है। इस बार मास्क और कोरोना से बचाव के संदेश लिखी सांता क्लॉज की ड्रेस बाजार में आई है। इसके अलावा क्रिसमस ट्री, स्टार, बेल, रंग-बिरंगी लाइटों के अलावा अनेक गिफ्ट आइटम बाजार में उपलब्ध हैं। नया बाजार के व्यापारी राजेश कपूर ने बताया कि सांता क्लॉज की ड्रेस व सामान के दाम लंबाई के हिसाब हैं। बाजार में 100 रुपये लेकर एक हजार रुपये तक की सांता क्लॉज की ड्रेस उपलब्ध है। स्टार, बेल, बोल, रंग-बिरंगी लाइटों की कीमत 30 रुपये लेकर 400 रुपये तक है। क्रिसमस ट्री 100 रुपये लेकर 1500 रुपये तक है, इसे रंग-बिरंगी लाइटों से भी सजाया गया है।
विज्ञापन
कोविड जांच के लिए एकत्र किए सैंपल
सहारनपुर। कोरोना काल के बीच क्रिसमस त्योहार को लेकर प्रशासन अलर्ट है। बुधवार को मिशन कंपाउंड स्थित सीएनआई चर्च पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पादरी और उनके परिवार के सैंपल लिए हैं। इसी तरह अन्य गिरजाघरों में भी सैंपल लिए हैं। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी भी मौजूद रहे।
आज रात से शुरू होंगे कार्यक्रम
सहारनपुर। शहर के मिशन कंपाउंड में स्थित सीएनआई चर्च में क्रिसमस की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पादरी नथानियल दास ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात से क्रिसमस के कार्यक्रम शुरू होंगे। कोरोना को देखकर चर्च में आने वाले लोगों के लिए कार्ड जारी किए हैं। गिल कॉलोनी स्थित एसेंबली ऑफ गॉड एजी चर्च के पादरी राजन पिल्लयी ने बताया कि सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके अलावा हिंदी सोफिया मीडिया स्कूल में स्थित चर्च और चर्च कंपाउंड स्थित चर्च में भी तैैयारियां की जा रही है। चर्च परिसर में चरनी सजाई जा रही है, इसमें प्रभु यीशु मसीह से संबंधित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।