फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sanitized cemeteries, markets, also made fogging

कब्रिस्तानों, बाजारों को सैनिटाइज किया, फॉगिंग भी कराई

Wed, 05 May 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Sanitized cemeteries, markets, also made fogging
सहारनपुर। निगम ने बुधवार से शहर में सैनिटाइजेशन अभियान जारी रखते हुए शमशानों और कब्रिस्तानों को सैनिटाइज किया। साथ ही मंडी समिति और प्रमुख बाजारों में भी सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। इसके अलावा रोस्टर के अनुसार शहर के 14 वार्डों और सभी कंटेनमेंट जोन व सरकारी कार्यालयों को भी सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर बुधवार को निगम कर्मचारियों द्वारा महानगर के सभी वार्डों में विशेष सफाई के बाद कूड़ा उठान करने के अलावा चूना व मेलाथियान का छिड़काव किया। पीपीई किट से लैस निगम के कर्मचारियों ने प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल नेगी की देखरेख में बुधवार को गोटेशाह, कुतुबशेर, दबनीवालाव वार्ड चार के कब्रिस्तान को सैनिटाइज किया। मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने बताया कि बुधवार को सफाई, चूनाव मेलाथियान छिड़काव को भी तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोस्टर के अनुसार महानगर के वार्ड नौ ग्वालिरा, वार्ड16 नवीन नगर, वार्ड एक मौज्जमपुरा, वार्ड पांच सड़क दूधली, वार्ड 51 रानी बाजार, वार्ड 58 दीनानाथ बाजार, वार्ड 19 गोपालनगर, वार्ड21 हिम्मतनगर, वार्ड 26 मानकमऊ, वार्ड 31 मानकमऊ दक्षिण, वार्ड 41 शारदा नगर दक्षिण, वार्ड 42 नुमाइश कैंप, वार्ड 32 खानआलमपुरा, वार्ड 45 छिपियान के अलावा मंडी समिति व शहर के प्रमुख बाजारों को भी सैनिटाइज किया गया। जबकि वार्ड 50 हकीकत नगर, वार्ड 51 रानी बाजार, वार्ड 52 किला नवाबगंज, वार्ड 53 प्रताप नगर जैन बाग, वार्ड 54 नूर बस्ती, वार्ड 55 चंद्र नगर, वार्ड 56 खात्ताखेड़ी हयात कॉलोनी, वार्ड 57 सराय मरदान अली व वार्ड 58 दीनानाथ में फॉगिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

चार मौतों के बाद ग्रामीणों ने खुद किया गांव को सैनिटाइज
छुटमलपुर। ग्राम औरंगाबाद में कोरोना संक्रमण से एक और निवर्तमान प्रधान सहित तीन लोगों की अन्य बीमारियों से मौत के बाद ग्रामीणों ने खुद ही चंदा इकट्ठा कर गांव को सैनिटाइजेशन किया। ग्रामीणों की इस पहल की सभी प्रशंसा कर रहे हैं। गांव में पिछले एक सप्ताह में चार मौतें हो चुकी हैं। इनमें पूर्व प्रधान संजय कांबोज और उनके चचेरे भाई भी शामिल हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने तय किया कि गांव को अपने खर्च पर सैनिटाइज किया जाए। भाकियू के जिला उपाध्यक्ष डॉ. राजबीर कांबोज ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा चंदा इकट्ठा कर अपने संसाधनों से दो बार अब तक गांव को सैनिटाइज किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि एक बार का खर्च छह से सात हजार रुपये आता है। इसमें मोनू, विनय, रकम, सोनु कांबोज, सोविंद्र कांबोज और अरविंद कांबोज आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed