फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sanitization on slums and cremation grounds

मलिन बस्तियों और श्मशान घाटों पर सैनिटाइजेशन

Sun, 25 Apr 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Sanitization on slums and cremation grounds
सफाई फॉगिंग सैनेटाइजेशन चूना आदि का छिड़काव करते निगम कर्मचारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना के प्रकोप को कम करने के लिए नगर निगम ने रविवार को भी शहर में सैनिटाइजेशन अभियान जारी रखा। मलिन बस्तियों और श्मशान घाटों को सैनिटाइज किया गया। साथ ही कई इलाकों में चूना और मेलाथियान का छिड़काव और फॉगिंग भी कराई गई।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर रविवार को सभी 70 वार्डों की 70 मलिन बस्तियों को सैनिटाइज कराया गया। इन बस्तियों में इंदिरा कैंप कॉलोनी, मूंगागढ़, पटेल नगर वाल्मीकि बस्ती, खुरजा मिल, ओजपुरा, मानकमऊ, लेबर कॉलोनी, नंदपुरी, फतेहपुर जट, मनोहरपुर, कांशीराम कॉलोनी, मवींकला, ताहरपुर, आनंद नगर, जाटव नगर, मंडी समिति रोड, हबीबगढ़, कोलागढ़ आदि शामिल रहीं। इस दौरान सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन व मुख्य सफाई निरीक्षक आदि शामिल रहे। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जैन ने बताया कि शाम को भी सैनिटाइजेशन व फॉगिंग कराई जा रही है। छह बड़े वाहनों के साथ घंटाघर से नेहरू मार्केट, मोरगंज, भगत सिंह चौक, मंडी समिति रोड, अंबाला रोड, गुरुद्वारा रोड, रेलवे रोड, देहरादून रोड व दिल्ली रोड आदि प्रमुख बाजारों व मार्गों को भी सैनिटाइज किया गया। वहीं सभी कंटेनमेंट जोन व शहर के शमशान शिवपुरी शमशान, बाबा लालदास बाड़ा, हकीकत नगर और नुमाइश कैंप को भी सैनिटाइज किया गया। अभियान लगातार चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed