फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sandesh Rath Yatra:RLD will earn young voters in West, Jayant Chaudhary campaigns in 75 assembly areas

रालोद की रणनीति: संदेश रथ यात्रा से पश्चिमी यूपी के युवा वोटरों को साधेंगे चौधरी जयंत, बनाई ये बड़ी योजना

Wed, 04 Oct 2023 02:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 04 Oct 2023 02:08 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। भाजपा के दिग्गज नेता जहां पार्षदों को जीत का मंत्र बता रहे हैं तो वहीं रालोद पश्चिमी यूपी के वोटरों को लुभाने की पुरजोर कोशिश में लगा है। इसके लिए खुद रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह 75 विधानसभाओं में जाकर युवाओं से संवाद करेंगे और पार्टी का प्रचार करेंगे। आखिर क्या है रालोद की आगे की रणनीति, आगे पढ़िए।

विज्ञापन
Sandesh Rath Yatra:RLD will earn young voters in West, Jayant Chaudhary campaigns in 75 assembly areas
जयंत चौधरी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाल ही में भाजपा ने अनुसूचित वर्ग के वोटरों को साधने के लिए अनुसूचित बस्ती में संपर्क अभियान चलाया था, वहीं अब राष्ट्रीय लोकदल ने भी पश्चिम में वोटरों को साधने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पश्चिम यूपी में पहली बार चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा निकाली जाएगी। जो सहारनपुर से लेकर मुरादाबाद और अलीगढ़ समेत करीब 75 विधानसभा से निकलेगी। रथयात्रा के माध्यम से खासकर युवा वोटरों को जोड़ा जाएगा, उन्हें चौधरी चरण सिंह की विचारधारा से प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन


 

लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए 28 राजनीतिक दल इंडिया गठबंधन में शामिल हो गए हैं। इसमें रालोद भी है। हालांकि पश्चिम में रालोद को कितनी सीट पर सहमति बनेगी, इसे लेकर अभी कोई घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रालोद ने चुनाव को लेकर कमर कस ली है।

युवा वोटरों को साधने के लिए चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा निकाली जाएगी, जो नवंबर के पहले सप्ताह में सहारनपुर से शुरू होगी। इसके बाद शामली, बड़ौत, बागपत, गाजियाबाद, मोदीनगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा और गौतमबुद्धनगर से होते हुए 23 दिसंबर को दिल्ली किसान घाट पर पहुंचकर समाप्त होगी।
 

यात्रा में चौधरी चरण सिंह के जीवन परिचय और उनके राजनीतिक सफर के बारे में युवाओं को संदेश दिया जाएगा। रथ यात्रा का नेतृत्व रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह और खेल प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष दीपक तोमर करेंगे।

पश्चिम में रालोद के नौ विधायक
फिलहाल पश्चिम यूपी में रालोद के नौ विधायक है, जो थानाभवन, शामली सदर, छपरौली, बुढ़ाना, खतौली, पुरकाजी, मीरापुर, सिवालखास, सादाबाद विधानसभा सीट से हैं।
 
विज्ञापन

भाजपा लगा रही अनुसूचित बस्तियों में सेंध
हाल ही में भाजपा की तरफ 26 सितंबर से दो अक्टूबर तक अनुसूचित बस्ती संपर्क अभियान भी चलाया गया। इस अभियान के तहत भाजपा के विधायक से लेकर सांसद और अन्य पदाधिकारियों ने इन बस्तियों में जाकर लोगों को जागरूक किया। इसका उद्देश्य भी लोकसभा चुनाव के लिए अनुसूचित वर्ग को साधना था।

चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। जो नवंबर के पहले सप्ताह से शुरू कर दी जाएगी और 23 दिसंबर को दिल्ली किसान घाट पर उसका समापन होगा। - चौधरी नीरपाल सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष रालोद खेल प्रकोष्ठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed