फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Samples will not be sent to Meerut; swine flu testing will now be conducted at the medical college.

Saharanpur News: मेरठ नहीं जाएंगे सैंपल, अब मेडिकल कॉलेज में होगी स्वाइन फ्लू की जांच

Mon, 31 Aug 2026 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Samples will not be sent to Meerut; swine flu testing will now be conducted at the medical college.
- जांच के लिए मांगी किट, 12 बेड का वार्ड बनाया, चार पर वेंटिलेटर की सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अब इन्फ्लुएंजा ए (एचवन एनवन) यानी स्वाइन फ्लू की जांच के लिए सैंपल मेरठ नहीं भेजने पड़ेंगे, क्योंकि स्वाइन फ्लू की जांच अब यहीं राजकीय मेडिकल कॉलेज में होगी। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने आरटीपीसीआर (रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पॉलीमरेज चेन रिएक्शन) किट की मांग की है, जिनके आते ही जांच शुरू हो जाएगी।
सरकारी और निजी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के मिलते-जुलते लक्षण वाले मरीज पहुंच रहे हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज से लेकर सभी सरकारी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए वार्ड आरक्षित कर दिए गए हैं। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग ने 12 बेड का वार्ड तैयार किया है। इसमें चार बेड पर वेंटिलेटर की सुविधा रहेगी। इसके अलावा कॉलेज प्रशासन ने स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए आरटीपीसीआर किट मांगी है। पहले एक किट मंगाई है, जिससे करीब 96 मरीजों की जांच हो सकेगी।
विज्ञापन

जांच शुरू होने के बाद मरीज की रिपोर्ट में देरी नहीं होगी। अभी तक की व्यवस्था में सैंपल लेकर मेरठ भेजे जाते थे, जिसकी रिपोर्ट आने में दो से तीन दिन का समय लग जाता है। हालांकि, अभी जिले में स्वाइन फ्लू का कोई केस सामने नहीं आया है और न ही कोई सैंपल मेरठ भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
-- वर्जन
स्वाइन फ्लू के लिए वार्ड आरक्षित कर दिया है। इस वार्ड में वेंटिलेटर की भी सुविधा है। जांच के लिए आरटीपीसीआर किट मांगी गई है, जिसके आने पर जांच भी शुरू कर दी जाएगी। - डॉ. सुधीर राठी, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed