फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Samples raided shops of pesticide vendors

कीटनाशक विक्रेताओं के यहां छापा

Thu, 19 Nov 2020 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Samples raided shops of pesticide vendors
कोतवाली रोड पर एक दुकान पर कीटनाशकों की जांच करते एसडीएम हिमांशु नागपाल व उप कृषि निदेशक राम जतन ? - फोटो : SAHARANPUR
कीटनाशक विक्रेताओं के दुकानों पर छापा मार लिए नमूने
विज्ञापन

नकुड़। एसडीएम व उप कृषि निदेशक ने कृषि कीटनाशक विक्रेताओं की दुकानों पर छापा मारकर नमूने लिए।
बृहस्पतिवार की दोपहर बाद करीब चार बजे एसडीएम हिमांशु नागपाल व उप कृषि निदेशक राम जतन मिश्रा टीम के साथ अचानक कोतवाली के सामने स्थित कृषि कीटनाशक दुकान पर पहुंचे। उन्होंने उत्तर प्रदेश उद्योग एवं व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष की दुकान राम खाद भंडार पर छापा मारकर कीटनाशकों के नमूने लिए। इस दुकान से चार नमूने लिए गए। इसके उपरांत बराबर की दुकान फाइन ट्रेडिंग कंपनी पर भी कीटनाशक के नमूने लेने के साथ ही उपलब्ध बीज, खाद व स्टोक रजिस्टर की जांच की गई। इसके अलावा टाबर रोड स्थित विजय कृषि केंद्र पर भी कीटनाशकों के नमूने लिए गए हैं। एसडीएम हिमांशु नागपाल ने दुकानदारों एवं दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंस्टिंग करने के निर्देश दिए हैं। उप कृषि निदेशक राम जतन मिश्रा ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed