फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Samajwadi Party's clout increased, many involved

समाजवादी पार्टी का कुनबा बढ़ा, कई शामिल

Sun, 14 Feb 2021 09:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party's clout increased, many involved
चकराता मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में सपा की सदस्यता ग्रहण करते विभिन्न पार्टियो आये लोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भाजपा और बसपा छोड़कर कई कार्यकर्ताओं ने रविवार को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर विधायक संजय गर्ग ने पार्टी में शामिल हुए लोगों का स्वागत किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनका पूरा मान सम्मान रखा जाएगा।
विज्ञापन

चकराता रोड स्थित कैंप कार्यालय पर बैठक में सपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों को नगर विधायक संजय गर्ग और महानगर अध्यक्ष मोहम्मद आजम शाह ने सम्मानित किया। नगर विधायक ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव भविष्य की राजनीति की दशा और दिशा करेगा। भाजपा जनता को निरर्थक मुद्दों पर उलझाकर समाज को डराए रखना चाहती है। महानगर अध्यक्ष आजम ने भी विचार रखे। सपा में शामिल होने वालों में भाजपा के पूर्व महानगर महामंत्री मुकेश आजाद, बसपा से जुडे़ रहे भरतराज, प्रियंका कश्यप, शिवा बिरला, राहुल, सावन, शिवा, बंटी, संदीप राहुल, अंकित, नरेश, लोकेश, राजू, कैलाशी, जॉनी, राकेश सहित अन्य रहे। इस दौरान लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव, रामपुर विधानसभा प्रभारी जसवीर बाल्मीकि, हरपाल वर्मा, रतन यादव, अनवर खान वारसी, शाहनवाज चांद, नागेंद्र राणा, सोनू त्यागी, रामशरण, राहुल शर्मा, राजा यादव, काशिफ अल्वी, मौहम्मद उमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed