{"_id":"5e3dac1d8ebc3ee5c5407b38","slug":"salvation-will-be-obtained-from-simran-of-lord-s-character-and-name-raghavacharya-saharanpur-news-mrt467803181","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभु के चरित्र और नाम के सिमरन से मिलेगी मुक्ति: राघवाचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभु के चरित्र और नाम के सिमरन से मिलेगी मुक्ति: राघवाचार्य
विज्ञापन
साउथ सिटी में श्रीमद् भागवत कथा करते कथा वाचक राघवाचार्य
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रभु जी परिवार के तत्वावधान में चल रहे अष्टोत्तर शत, नवकुंडीय यज्ञ, श्रीमद्भागवत कथा और गऊ पूजन में बृहस्पतिवार को ज्ञानदीप पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद महाराज, महामंडलेश्वर बाबा रिजकदास शामिल हुए। कथा व्यास जगतगुरु स्वामी राघवाचार्य ने महाराज ने कहा कि प्रभु के चरित्र और उनके नाम का सिमरन करने से ही मुक्ति मिलेगी।
साउथ सिटी में चल रहे नौ दिवसीय धार्मिक उत्सव में बृहस्पतिवार को मुख्य अतिथि के रूप में ज्ञानदीप पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद महाराज, महामंडलेश्वर बाबा रिजकदास ने पहुंचकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। प्रभु जी का परिवार के अध्यक्ष पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय ने अंग वस्त्र भेंटकर संतों का स्वागत किया। इससे पूर्व संतों ने श्रीमद्भागवत को प्रणाम किया। कथा व्यास जगतगुरु स्वामी राघवाचार्य ने कहा कि प्रभु के नाम और चरित्र का सिमरन करने से ही जीवन-मृत्यु के बंधन से मुक्ति मिलेगी और जब दोबारा जन्म नहीं होगा तो मृत्यु भी नहीं होगी। इस प्रकार आत्मा परमात्मा में मिल जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने यज्ञ और भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने बचपन से ही उद्धार करना शुरू कर दिया। भगवान विष्णु, श्रीराम और श्रीकृष्ण में कोई अंतर नहीं हैं। कलियुग में भगवान नाम जपने मात्र से ही मुक्ति मिलेगी। इस दौरान आचार्य संजीव शास्त्री, मुकेश दीक्षित, केके शर्मा, लोकमणि त्यागी, अनिल शर्मा, ओमकार दीक्षित, योगेश कुमार गर्ग, नरेश हरजाई, शांति स्वरूप हरजाई, ओमप्रकाश फुटेला, राजीव वाधवा, प्रवीण शर्मा, आरपी जिंदल, नेहा जिंदल, रमन मक्कड़, प्रणव मक्कड़, पवन मक्कड़, हंस चुग सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
नदियां हमारी मां : यतींद्रानंद
सहारनपुर। ज्ञानदीप पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद महाराज ने कहा कि गंगा हमारी मां है। माता को गंदा न करो। सरकार के वश में नहीं है कि नदियों को साफ कर दे। इसके लिए हम सब को जागरूक होना होगा। सभी नदियां हमारी माता हैं। हमें नदियों को प्रदूषित होने से बचाना होगा। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत के अनुसरण मृत्यु का भय दूर हो जाता है। हमें आत्मा का चिंतन करना चाहिए।
विज्ञापन
हमेशा रहें सत्य के साथ: महादेव
सहारनपुर। ब्रह्म विद्यापीठ महेश आश्रम शुक्रताल से आए महामंडलेश्वर महादेव महाराज ने कहा कि हमेशा सत्य के साथ चलें। सत्य को कुछ समय के लिए दबाया जा सकता है, लेकिन हराया नहीं जा सकता। सत्य के मार्ग पर चलने वाले मनुष्य जीवन में कभी असफल नहीं होता है।
कन्याओं के विवाह की तैयारी पूरी
सहारनपुर। साउथ सिटी मैदान पर चल रहे धार्मिक उत्सव में शनिवार को कन्याओं का विवाह होगा। इसको लेकर प्रभु जी का परिवार के सदस्यों ने पूरी तैयारी कर ली है। बैंडबाजों संग बारात आएंगी और कन्याओं का विवाह संपन्न कराए जाने के साथ ही जरूरत का सभी सामान दिया जाएगा।