फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Salute to the messiah of the farmers on his birth anniversary

Saharanpur News: जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह

Fri, 23 Dec 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Salute to the messiah of the farmers on his birth anniversary
महानगर में चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्घासुमन अर्पित करते रालोद के चौधरी नीर? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 120 वीं जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। उन्होंने किसानों, मजदूरों और समाज के वंचित वर्गों की बेहतरी के लिए जीवन भर संघर्ष किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह चौक पर एकत्र होकर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद हवन किया गया और उसके बाद विचार गोष्ठी में रालोद के जिलाध्यक्ष राव कैसर एवं निवर्तमान प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने हमेशा ही किसानों की बेहतरी के लिए कार्य किए। इनमें जमींदारा खात्मा, सहकारी खेती का विरोध, ग्रामीण बैंक एवं नाबार्ड की स्थापना आदि शामिल हैं। इस दौरान हरपाल वाल्मीकि, रमेश चौहान, सागर चौधरी, प्रवेश कश्यप, मोहित शर्मा, अतुल फंदपुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय जाट महासंघ के कार्यकर्ताओं ने स्व. चौधरी चरण सिंह की मूर्ति को गंगाजल से नहलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि भारत सरकार चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करें। इस दौरान अरविंद मलिक, रिंकू सोनकर, नरेंद्र सिरोही, सतीश, भगत सिंह, वीरेंद्र सिंह, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई। कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद एवं विधायक आशु मलिक ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे मसीहा थे। वरिष्ठ नेता सरफराज खान एवं विनोद तेजियान, फैसल सलमानी एवं हसीन कुरैशी आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान अब्दुल गफूर, बृजेश शर्मा, रमेश पंवार, अमरीश चौटाला, फैयाज मलिक, शाहनवाज चांद आदि मौजूद रहे।
चौधरी चरण सिंह ग्राम्य विकास संस्थान एवं भाकियू वर्मा ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर यज्ञ किया। इसके बाद लेबर कालोनी स्थित एक स्कूल में विचार गोष्ठी का आयोजन किया। डॉ. अशोक मलिक, अनुज वर्मा, अरविंद मलिक, अतुल फंदपुरी, चौधरी वीरेंद्र, राव रजा खान, सुशील धारकी आदि ने विचार रखे।
अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा की ओर से दयाल कालोनी में हवन किया गया। विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष चौधरी अर्जुन सिंह, रामकिशोर, विरेंद्र सिंह तोमर आदि ने विचार रखे। उन्होंने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की मांग की। बिशम्बर सिंह मलिक, सचिन चौधरी, ऋषिपाल पंवार, पद्म सिंह, धनवीर आदि रहे।

अधिवक्ताओं ने किया नमन
कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने चौधरी चरण की जयंती पर विचार गोष्ठी की। अध्यक्षता ठाकुर यशपाल सिंह और संचालन रणवीर सिंह राठौर ने किया। हुकुम सिंह वर्मा, ज्ञान सिंह पुंडीर, अबंरीश कुमार अग्रवाल, हरपाल सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह पुंडीर, चौधरी धीर सिंह, संदीप नंदी आदि ने भी विचार रखे। उधर, सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन की ओर से चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार एवं महासचिव मुनव्वर आफताब ने संचालन किया। बिशंबर सिंह पुंडीर, अभय सिंह सैनी, प्रमोद शर्मा, रामपाल सिंह वर्मा, अमरीश सिंह पुंडीर, राहुल त्यागी आदि ने भी विचार रखे।

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की 120 वीं जयंती पर उनकी मूर्ति पुष्पअर्पित करते रालोद कार्य?

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की 120 वीं जयंती पर उनकी मूर्ति पुष्पअर्पित करते रालोद कार्य?- फोटो : SAHARANPUR

दयाल कॉलोनी में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की 120 वीं जयंती पर हवन यज्ञ करते जाट महासभा क?

दयाल कॉलोनी में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की 120 वीं जयंती पर हवन यज्ञ करते जाट महासभा क?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed