फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Salary hike for sanitation workers; they will get four weekly off days.

Saharanpur News: सफाई मित्रों के वेतन में बढ़ोतरी, मिलेंगे चार साप्ताहिक अवकाश

Sat, 20 Jun 2026 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 20 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Salary hike for sanitation workers; they will get four weekly off days.
सहारनपुर। नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में शुक्रवार को कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। इसमें सबसे खास सफाई मित्रों को लेकर रहा। सफाई मित्रों के मासिक वेतन में बढ़ोतरी करते हुए उसे 17,446 रुपये करने पर सहमति जताई गई। इसके अलावा सफाई मित्रों को माह में चार साप्ताहिक अवकाश व पांच लाख रुपये का अतिरिक्त दुर्घटना बीमा भी दिए जाने का निर्णय लिया गया। सिनेमा घरों के शो टैक्स दरों समेत अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के शुल्क में भी बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन

दरअसल, सफाई कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी समेत कई मांगों को लेकर पिछले दिनों काफी धरना-प्रदर्शन हुआ था। उस समय आश्वासन दिया गया था कि कार्यकारिणी समिति की बैठक में प्रस्ताव पास किया जाएगा। शुक्रवार को बैठक में सबसे पहले इसी प्रस्ताव पर चर्चा हुई। अभी तक आउटसोर्स कर्मचारियों को 15,175 रुपये मासिक वेतन मिलता है। वेतन बढ़ोतरी का लाभ समग्र नगर स्वच्छता व्यवस्था के तहत दिया जाएगा। सात तारीख से पहले मानदेय का भुगतान, समय-समय पर शासन द्वारा मानदेय वृद्धि को लागू करने पर सभी ने सहमति दी। साथ ही वार्डों में सड़कों, नालों की चौड़ाई, क्षेत्र की जनसंख्या आदि को ध्यान में रखकर सफाई कर्मियों की संख्या निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा वार्ड 40 स्थित गांधी पार्क के गैराज में पहले की तरह श्रीरामलीला का आयोजन होगा। इसके लिए एक माह व क्षेत्र में रावण दहन के लिए पांच दिन व्यवस्था करने के प्रस्ताव पर सभी ने सर्वसम्मति से मुहर लगाई। वार्ड 53 स्थित तिकोना पार्क का नाम पूर्व पार्षद रविसैन जैन के नाम पर करने पर सभी ने सहमति दी। पार्क का नया नाम रविसैन जैन स्मृति उद्यान रखा गया। बैठक की अध्यक्षता महापौर डॉ. अजय कुमार ने की। इस मौके पर नगर आयुक्त शिपू गिरि, उपसभापति मयंक गर्ग, दिग्विजय चौहान, मंसूर बदर, संजय सैनी व राजेंद्र कोहली आदि पार्षद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिष्ठानों पर बढ़े शुल्क पर पार्षद ने उठाए सवाल
इस दौरान पार्षद और कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर ने बढ़े लाइसेंस शुल्कों पर आपत्ति जताई। उन्होंने मांस की दुकान और सुनार की दुकान पर एक ही दर से शुल्क लगाने पर सवाल उठाया। इसी तरह चाय और जूस की दुकान पर शुल्क का मुद्दा भी उठाया। पार्षद ने जलकल विभाग द्वार नगर में लगाए गए ग्रीन नेट पर भी सवाल उठाए। कहा कि एक चौराहे का खर्च मात्र 30 से 40 हजार आता है, लेकिन यहां पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसकी जांच कराई जाए।


विद्युत उपकेंद्र के लिए दी जमीन
कार्यकारिणी की बैठक में चिलकाना रोड क्षेत्र की आपूर्ति के लिए खाताखेड़ी स्थित नगर निगम की 35 गुना 42 वर्गमीटर भूमि को विद्युत निगम को उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सिनेमाघरों के शो टैक्स व नगर निगम सीमा के अंतर्गत व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर शुल्क की दरों में भी संशोधन पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई। पार्षद सलेकचंद, ज्योति अग्रवाल, फजलुर्रहमान, नूतन तोमर, शबाना प्रवीण व अनुज जैन आदि पार्षदों ने भी वार्डों की समस्याओं को लेकर विभिन्न मुद्दे उठाए। बैठक में महापौर डॉ. अजय कुमार और नगर आयुक्त शिपू गिरि ने पार्षदों के प्रश्नों के जवाब दिए। इस दौरान संचालन सदन प्रभारी व सहायक नगर आयुक्त जेपी यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed