फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sai invocation of lamps from 1000

1000 दीपों से की साईं वंदन

Fri, 01 Jul 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 01 Jul 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Sai invocation of lamps from 1000
साईं पालकी निकालते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में श्री साईं सिद्धपीठ मंदिर में तेरहवां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में हिस्सेदारी कर धर्म लाभ उठाया।  
विज्ञापन


बेहट रोड स्थित श्री साईं सिद्धपीठ में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण वेदप्रकाश, मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. पीडी गर्ग और सेवाराम ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन


सर्वप्रथम सुबह सात बजे कांकड़ आरती के पश्चात बाबा का मंगल रुद्राभिषेक 21 सुगंधित द्रव्यों से किया गया। स्नान के पश्चात जब बाबा ने परिधान पहने तो उनकी अद्भुत छटा को सभी निहारते रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यान आरती के पश्चात बाबा का भंडारा अनवरत चलता रहा। एक हजार विष्णु सहस्त्रनाम नाम से हवन सम्पन्न हुआ। दोपहर 2.30 बजे पालकी पूजन किया गया।

इसमें बाबा की आरती और पालकी में विराजमान होने की करबद्ध प्रार्थना की गई। ट्रस्टी में राधा गर्ग, अभिनव गर्ग, जयमाला, विनीत कर्णवाल, सुनील गोयल, अमित चौरसिया, केसी सोनी, मुकेश सेठी, कर्नल संजय मिड्ढा, अतुल गांधी, राकेश सिंह, अतुल सिंघल, डॉ. प्रशांत खन्ना, डॉ. आरके शर्मा,


डॉ. आरके गुप्ता, विश्वजीत पुंडीर, योगेश टुटेजा आदि मौजूद रहे।  इस अवसर पर मंदिर में निशुल्क चल रहे होम्योपैथिक एवं एलोपैथिक डिस्पैंसरी का अवलोकन किया गया। सायंकाल एक हजार दीपों से साईं वंदन किया गया। इसमें छटा देखने योग्य थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed