{"_id":"571145044f1c1b97124a6f48","slug":"sai-baba-sedan-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांई बाबा पालकी यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांई बाबा पालकी यात्रा निकाली
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 16 Apr 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
बेहट रोड स्थित साईं मंदिर से निकली साईं पालकी में शामिल श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री सांई सिद्धपीठ मंदिर में रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर की ओर से भव्य साईं पालकी निकाली गई। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या मेें हिस्सेदारी कर धर्म लाभ उठाया।
शुक्रवार को बेहट रोड स्थित साईं सिद्धपीठ में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पंकज गोयल ने बाबा का अभिषेक कर किया। तत्पश्चात साईं पाठ हुआ। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की अपार भीड़ दर्शन के उमड़नी शुरू हो गई थी। मुख्य अतिथि डीआईजी अशोक कुमार राघव ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।
दोपहर ढाई बजे मंदिर में भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। बैंडबाजों की धुन पर निकली पालकी यात्रा में श्रद्धालुओं ने नाचते गाते हुए भरपूर आनंद उठाया। भक्तजन साईं का जयघोष करते हुए पालकी लेकर चल रहे थे।
विज्ञापन
साईं पालकी में नगर मजिस्ट्रेट राकेश गुप्ता, मंदिर समिति के अध्यक्ष डा. पीडी गर्ग, सेवाराम, सुनील शर्मा, सतीश शाह, विनीत कर्णवाल, मुकेश सेठी, आशु जैन, रवि बख्शी, ईशा अग्रवाल, राधा गर्ग, अभिनव, नवीन गर्ग, भोला सेठी, चीनू कच्छल, सुरेश ग्रोवर, कुमुद काना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।