फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur's Basmati rice is pleasing to foreigners

Saharanpur News: विदेशियों को भा रहा सहारनपुर के बासमती चावल

Fri, 20 Oct 2023 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 20 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur's Basmati rice is pleasing to foreigners
सहारनपुर। अपने लजीज स्वाद के लिए विख्यात सहारनपुर का बासमती चावल विदेशियों को भी भा रहा है। यहां के आढ़ती निर्यातक कंपनियों के लिए बासमती धान की खरीदारी कर रहे हैं। इस बार निर्यातक कंपनियों के लिए करीब 50 हजार क्विंटल बासमती धान खरीदने की उम्मीद है। निर्यातक कंपनी खाड़ी देशों के साथ ही यूरोप एवं अमेरिका आदि में बासमती धान का निर्यात करती हैं।
विज्ञापन

वुड कार्विंग उत्पादों के अलावा जनपद के आम और बासमती चावल को दुनिया भर में खासा पसंद किया जाता है। जनपद में लगभग 58 हजार हेक्टेयर में धान की खेती होती है। इसमें से बासमती की विभिन्न प्रजातियों का रकबा करीब 48 हजार हेक्टेयर है। यहां पर बासमती की पूसा नंबर-1, पूसा- 1509, पूसा- 1121 और शरबती आदि प्रजातियों की खेती बडे़ स्तर पर होती है। सरकार सामान्य एवं ग्रेड-ए श्रेणी के धान की खरीद कराती है, जबकि बासमती धान को मंडी में आढ़तियों के माध्यम से बेचा जाता है। कई आढ़ती निर्यातक कंपनियों के लिए भी खरीदारी करते हैं। इस बार भी निर्यातक कंपनियों के लिए करीब 50 हजार क्विंटल बासमती धान के खरीदने की उम्मीद है। कंपनी के कर्मचारी बासमती धान की गुणवत्ता को परखते हैं। इस बाद ही उसकी खरीद होती है। निर्यातक कंपनियां इस बासमती के चावल का सउदी अरब, दुबई, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, के अलावा अमेरिका और यूरोपीय देशों में निर्यात करती हैं।
विज्ञापन

आढ़ती निर्यातक कंपनियों के लिए भी बासमती धान की खरीदारी करते हैं। गत वर्ष भी निर्यातक कंपनी के लिए करीब 50 हजार क्विंटल बासमती धान खरीदा था। इस बार निर्यातक कंपनी के लिए अब तक 500 क्विंटल बासमती धान की खरीदारी ही हो सकी है। इसमें पूसा-1509 की मात्रा सबसे अधिक है। इसके अलावा शरबती, पूसा बासमती नंबर-1 और 1121 प्रजातियों की खरीदारी भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--- मदन मोहन मित्तल, निर्यातक कंपनी के लिए खरीद करने वाले आढ़ती
मंडी में फिलहाल एक ही आढ़ती निर्यातक कंपनी के लिए बासमती धान की खरीदारी कर रहे हैं। कई अन्य के भी खरीदारी शुरू करने की उम्मीद है। निर्यातक फर्म के लिए उच्च गुणवत्ता वाला बासमती धान खरीदा जाता है।
- सुमन भारती, सचिव सहारनपुर मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed