फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: youth went missing, bike and shoes found on the banks of the pond

Saharanpur: चाचा की ससुराल गए युवक का शव तालाब में मिला, किनारे पर मिली थी बाइक व जूते

Sun, 06 Nov 2022 02:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 06 Nov 2022 02:52 PM IST
सार

सहारनपुर के बेहट थानाक्षेत्र का युवक अपने चाचा की ससुराल में शादी में शामिल होने गया था। उसके जूते व बाइक तालाब के किनारे पड़े मिले। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचित किया। रविवार को पुलिस ने  युवक का शव उसी तालाब से बरामद कर लिया।

विज्ञापन
Saharanpur:  youth went missing, bike and shoes found on the banks of the pond
मौके पर मौजूद पुलिस व जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शादी समारोह में शामिल होने गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हालत में संसारपुर गांव के तालाब में मिली। जूते भी किनारे पर रखे थे, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया। गोताखोरों की टीम बुलाकर युवक की तालाब में तलाश कराई गई जहां रविवार को युवक का शव तालाब से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मृतक के परिवार की महिला और उसके रिश्तेदार को हिरासत में ले रखा है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव रतनपुर कल्याणपुर निवासी बंटी (25) पुत्र मांगेराम तीन नवंबर की शाम थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव अल्लीवाला में चाचा की ससुराल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने जानकारी, तो पता चला, कि बंटी शाम के वहां से बाइक लेकर घर जाने के लिए चला गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में बोले कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख-किसानों को नही होने देंगे खाद की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम संसारपुर गांव में ग्रामीणों ने तालाब में पुल के नीचे एक बाइक पड़ी देखी, जो क्षतिग्रस्त हालत में थी। उस पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। किनारे पर जूते भी रखे थे। सूचना मिलने पर बेहट पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक व जूतों को कब्जे में ले लिया। इसका पता चलने पर बंटी के परिजन पुलिस से मिले।

उन्होंने बाइक और जूतों की शिनाख्त की। इसके बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शनिवार की शाम मौके पर पहुंचे। पंप लगाकर तालाब से पानी निकाला गया। गोताखोरों की टीम बुलाकर तालाब में बंटी की तलाश शुरू कराई गई।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय ने बताया, कि बंटी की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और गोताखोरों की टीम बुलाकर उसकी तलाश शुरू कराई गई लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार सुबह फिर से तलाश कराई गई।

रविवार को युवक का शव उसी तालाब से बरामद कर लिया गया। परिजन बंटी की हत्या की आशंका जता रहे थे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर लढ़ौरा चौकी ले गई। परिजन भी चौकी पहुंच गए हैं। अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed