फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Youth returning after seeing the fair was shot, seriously injured

Saharanpur: मेला देखकर लौट रहे युवक को गोली मारी, गंभीर घायल, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 10 Apr 2023 05:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 10 Apr 2023 05:50 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के देवबंद में भायला कलां गांव के समीप मंदिर से लौट रहे युवक पर गोलियां बरसा दी गई। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
 

विज्ञापन
Saharanpur: Youth returning after seeing the fair was shot, seriously injured
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवबंद में श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर पर लगने वाले मेले से वापस घर लौट रहे युवक को बदमाशों भायला कलां गांव के समीप गोली मार दी। जिसमें वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हमलावर कौन थे पुलिस इसकी जांच कर रही है।

विज्ञापन


भायला कलां गांव निवासी विकास कुमार रविवार की देर रात्रि देवबंद से मेला देखकर वापस लौट रहा था। जब वह गांव के समीप पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद बदमाशों ने उस पर फायरिंग करनी शुरु कर दी। विकास गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: हस्तिनापुर में विशु की हत्या से भड़का आक्रोश, आरोपियों के घर-खेत फूंके, इलाके में तनाव बरकरार
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

इंस्पेक्टर ह्रदय नारायण सिंह का कहना है कि विकास के कंधे में गोली लगी है। हमलावरों की तलाश में कॉबिंग की गई। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed