फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder: Vishu murder in Hastinapur sparked anger, burnt the houses and fields of the accused, tension

UP: हस्तिनापुर में विशु की हत्या से भड़का आक्रोश, आरोपियों के घर-खेत फूंके, इलाके में तनाव बरकरार

Mon, 10 Apr 2023 12:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 10 Apr 2023 12:37 PM IST
सार

Murder in Meerut: मेरठ से सटे हस्तिनापुर में रविवार को हुई युवक की हत्या के बाद सोमवार को आक्रोश फैल गया। दूसरे समुदाय के आरोपियों के घरों पर पथराव और आगजनी कर खेतों में भी आग लगा दी गई। सूचना पर कई थानों का फोर्स पहुंचा और स्थिति काबू करने का प्रयास किया। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं।  

विज्ञापन
Murder: Vishu murder in Hastinapur sparked anger, burnt the houses and fields of the accused, tension
आगजनी के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हस्तिनापुर में रविवार शाम युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि शाम करीब 5:30 बजे गांव में मौजूद प्राइमरी विद्यालय की दीवार पर युवक बैठा हुआ था। दो बाइक सवारों ने पीछे से आकर युवक पर एक के बाद एक कई फायर झोंक दिए, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सरेशाम गोली चलने की घटना से गांव में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


परिजन तुरंत घायल को मवाना सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचा तो लोगों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित भीड़ ने आरापियों के घर में आगजनी व पथराव कर दिया। आरोपियों के खेतों में भी आग लगा दी गई। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और गुस्साए लोगों को शांत कराया। बताया गया कि आगजनी में घर में खड़े ट्रैक्टर भी जला दिए गए, वहीं घर का अन्य सामान भी जलकर राख हो गया है। 
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद मृतक विशू का शव जैसे ही गांव में पहुंचा तो आक्रोशित भीड़ ने संप्रदाय विशेष लोगों के कई घरों में पथराव और आगजनी कर दी। आग ने भीषण रूप धारण कर लिया, जिसमें काफी नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंचे एसपी देहात कमलेश बहादुर ने भारी फोर्स को क्षेत्र में तैनात कर दिया है और खुद भी मौके पर डटे हुए हैं। वहीं आगजनी होते देख दमकल की गाड़ी को मौके पर बुलाया गया, जिसने आग पर काबू पाया। उधर, गांव में भारी पुलिस बल तैनात है, क्षेत्र में कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: हस्तिनापुर में युवक हत्या के बाद उबाल, आरोपियों के घर में आगजनी-पथराव, कई थानों का पुलिस-फोर्स पहुंचा

Murder: Vishu murder in Hastinapur sparked anger, burnt the houses and fields of the accused, tension
ट्रैक्टर भी जले - फोटो : अमर उजाला

मृतक युवक विशु के परिजनों ने बताया कि विशु दीवार पर बैठा था। दो अज्ञात बाइक सवार शुक्रवार को कई घंटों से विशु की रेकी कर रहे थे, लेकिन विशु को इस बात की जानकारी नहीं थी। बाइक सवार युवकों ने पीछे से आकर विशु पर एक के बाद पांच फायर झोंक दिए। वह गंभीर रूप से घायल होकर दीवार से नीचे गिर पड़ा। गांव में दिनदहाड़े गोली चलने की घटना से गांव में सनसनी फैल गई। तुरंत मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। उधर, गंभीर रूप से घायल विशु को साथियों की मदद से मवाना सीएचसी लाया, गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Murder: Vishu murder in Hastinapur sparked anger, burnt the houses and fields of the accused, tension
आगजनी से जला घर का सामान - फोटो : अमर उजाला

इकलौते बेटे की हत्या के बाद परिजन और सैकड़ों ग्रामीण मवाना सीएचसी पर पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जमकर हंगामा करने लगे। उधर मवाना और हस्तिनापुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिजनों को काफी देर समझाने बुझाने की कोशिश की, लेकिन सभी कोशिशें नाकाम हो गईं। उसके बाद पीड़ित परिवार के लोगों ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ मवाना तहसील तिराहे पर शव को रखकर जाम लगा दिया और उच्च अधिकारियों के मौके पर आने की बात पर अड़े रहे। काफी गहमागहमी के बाद लोगों ने कई घंटे बाद जाम खोला।

Murder: Vishu murder in Hastinapur sparked anger, burnt the houses and fields of the accused, tension
मौके पर पहुंचा पुलिस-फोर्स - फोटो : अमर उजाला

संप्रदाय विशेष के लोगों पर हत्या का आरोप
मामला संप्रदाय विशेष से जुड़ा होने के कारण भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में ही संप्रदाय विशेष के लोगों से उनका लंबे समय से विवाद चल रहा है, जिसके चलते पलडा गांव में होली पर भी झगड़ा हुआ था। इसमें कई लोग घायल हुए और उसके बाद करीब एक सप्ताह पूर्व भी संप्रदाय विशेष के लोगों के साथ झगड़ा हुआ था। उसमें भी आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed