फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Youth attacked with sharp weapons after saving puppy, critical condition

Saharanpur: कुत्ते के बच्चे को बचाया तो जान पर बन आई! सहारनपुर में युवक पर धारदार हथियारों से हमला, हालत नाजुक

Tue, 17 Jun 2025 05:37 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 17 Jun 2025 05:37 PM IST
सार

सहारनपुर की कैलाश विहार कॉलोनी में कुत्ते के बच्चे को बचाने पर युवक सुहैल मिर्जा पर चार पांच युवकों ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। युवक की हालत नाजुक है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Saharanpur: Youth attacked with sharp weapons after saving puppy, critical condition
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर देहात कोतवाली क्षेत्र की कैलाश विहार कॉलोनी में एक युवक पर उस समय जानलेवा हमला कर दिया गया, जब उसने कुछ युवकों को एक कुत्ते के बच्चे को पत्थर मारने से रोका। घटना में युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

विज्ञापन


कॉलोनी निवासी सुहैल मिर्जा अपनी दुकान पर बैठा था, जब उसने देखा कि कुछ युवक एक छोटे पिल्ले को पत्थर मार रहे हैं। सुहैल ने उन्हें ऐसा करने से रोका। इस बात पर बहस हुई, लेकिन कुछ देर में मामला शांत हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat News: प्रेमी संग होटल में पकड़ी पत्नी, पुलिस व पति को देख छत से 12 फीट नीचे लगा दी छलांग, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, थोड़ी देर बाद जब सुहैल घर में अकेला था, तो चार से पांच युवक वहां पहुंचे और उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने पेट, सीने समेत कई जगह गंभीर वार किए। लहूलुहान हालत में परिजनों ने सुहैल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

घायल के भाई मिर्जा मसीहुल्लाह ने बताया कि हमलावर कॉलोनी के ही रहने वाले हैं और पहले भी कई बार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक हमलावरों का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed