फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat Married Woman Jumps from Hotel Roof After Caught with Lover Video Goes Viral

Baghpat News: प्रेमी संग होटल में पकड़ी पत्नी, पुलिस व पति को देख छत से 12 फीट नीचे लगा दी छलांग, वीडियो वायरल

Tue, 17 Jun 2025 01:56 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 17 Jun 2025 01:56 PM IST
सार

Baghpat Hotel Video Viral: बागपत के बड़ौत में एक महिला प्रेमी के साथ होटल में रंगे हाथ पकड़ी गई। पति के साथ पुलिस पहुंची तो महिला ने डर के मारे होटल की छत से छलांग लगा दी। पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया है।

विज्ञापन
Baghpat Married Woman Jumps from Hotel Roof After Caught with Lover Video Goes Viral
होटल की छत से कूदी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Woman Jumps from Roof In Baghpat: बागपत के बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र में एक मामला उस समय चर्चा में आ गया, जब एक विवाहिता होटल की छत से छलांग लगाकर फरार हो गई। वजह थी विवाहेतर संबंध। महिला अपने प्रेमी के साथ होटल में मौजूद थी और पुलिस को पति के साथ आते देख डर गई। वह तुरंत होटल की खिड़की से कूदी और फरार हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महिला और उसका पति का पहले से कानूनी विवाद चल रहा है। मंगलवार को पति को सूचना मिली कि उसकी पत्नी बड़ौत स्थित एक होटल में अपने प्रेमी के साथ रुकी हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: क्रिकेट खेलते वक्त उबल पड़ा पांची गांव! गेंद को लेकर भिड़े दो पक्ष, महिलाओं सहित चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

डायल 112 की टीम को लेकर पहुंचा था पति, रंगे हाथ पकड़ा,
पति ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस पति के साथ होटल पहुंची, तो महिला ने पति और पुलिस को साथ देखते ही पकड़े जाने के डर से होटल की छत से लगभग 12 फीट की ऊंचाई से छलांग लगा दी।

ये पूरी घटना वहां मौजूद ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति ने मोबाइल कैमरे में कैद कर ली। वीडियो में महिला को छत से कूदते हुए साफ देखा जा सकता है।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हुआ वायरल
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे देखकर क्षेत्रवासी भी हैरान रह गए।

हालांकि, पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। पति-पत्नी के बीच पहले से चल रहे कानूनी विवाद की जांच के साथ अब यह नया मामला भी जुड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed