फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Young man bitten by dog 20 days ago, started feeling afraid of water four days ago, died

Saharanpur: युवक को 20 दिन पहले कुत्ते ने काटा, चार दिन पहले लगने लगा पानी से डर, अस्पताल में मौत

Thu, 26 Jun 2025 09:02 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 26 Jun 2025 09:02 PM IST
सार

मोहल्ला कोहला बस्ती निवासी महताब हाईवे पर चाय की दुकान चलाता था। कुत्ते ने काटा तो घाव गहरा नहीं था। उसने एंटी रेबीज का इंजेक्शन नहीं लगवाया था। जरा सी लापरवाही पर तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।

विज्ञापन
Saharanpur: Young man bitten by dog 20 days ago, started feeling afraid of water four days ago, died
महताब की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवबंद के मोहल्ला कोहला बस्ती निवासी चाय विक्रेता महताब (35) की कुत्ते के काटने से मौत हो गई। करीब 20 दिन पूर्व उसके हाथ पर कुत्ते ने काट लिया था। परिजनों का कहना है कि चार दिन पूर्व रेबीज के लक्ष्मण दिखाई पड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

 

मृतक महताब पुत्र खुर्शीद मोहल्ले के बाहर हाईवे किनारे चाय की दुकान चलाता था। करीब 20 दिन पूर्व सुबह के समय महताब को एक कुत्ते ने हाथ पर काट लिया था। महताब के भाई साबिर ने बताया कि घाव गहरा न होने के कारण उसने गंभीरता से नहीं लिया और रेबीज के इंजेक्शन भी नहीं लगवाए थे। पिछले कई दिनों से उसकी तबीयत खराब रहने लगी थी और वह अजीब हरकतें कर रहा था। वह पानी को देखकर भी डर रहा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद महताब को नगर के ही एक निजी चिकित्सक को दिखाया गया। चिकित्सक ने रेबीज का असर बताते हुए सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजनों ने महताब को पिलखनी स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती करा दिया। बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक महताब की करीब आठ साल पहले शादी हुई थी। उसके दो बेटी और तीन वर्ष का बेटा है। वह घर पर अकेला कमाने वाला था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed