फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Yogesh committed the crime after accusing him of having an affair, said - Neha was like a daughter

पत्नी व 3 बच्चों की हत्या: जिस व्यक्ति से संबंध का आरोप लगाकर योगेश ने की वारदात, वह बोला- बेटी जैसी थी नेहा

Thu, 27 Mar 2025 11:10 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 27 Mar 2025 11:10 AM IST
सार

सहारनपुर के गंगोह स्थित सांगाठेड़ा में भाजपा नेता योगेश राहिला ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर दी थी। पुलिस की जांच में सामने आया था कि योगेश ने पत्नी के किसी से संबंध होने के शक में वारदात की थी।

विज्ञापन
Saharanpur: Yogesh committed the crime after accusing him of having an affair, said - Neha was like a daughter
पत्नी और तीनों बच्चों के साथ योगेश रोहिला की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगोह के सांगाठेड़ा हत्याकांड में योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी नेहा पर चरित्रहीनता का जो आरोप लगाया था, वह पूरी तरह से झूठा निकला। जिस व्यक्ति पर नेहा के साथ अवैध संबंधों का आरोप लगाया गया, उसने खुद सामने आकर योगेश के सभी दावों को खारिज कर दिया। आरोपों से आहत व्यक्ति ने कहा कि वह नेहा के चाचा समान है और नेहा को वह अपनी बेटी समान मानता था।
विज्ञापन

बताया कि वह शुगर का मरीज है और बीमारी के चलते उसकी एक अंगुली भी कट चुकी है। पिछले दो वर्षों से वह ज्यादातर अपने खेतों में ही रहता है और सामाजिक जीवन से दूर है। गांव के प्रधान, जिला पंचायत सदस्य और विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने भी इस व्यक्ति को चरित्रवान बताया। उन्होंने कहा कि योगेश रोहिला ने अपनी करतूत छिपाने के लिए झूठी कहानियां गढ़ी थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गांव के बुजुर्गों और समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने भी नेहा को संस्कारी और चरित्रवान गृहिणी बताया। सांगाठेड़ा मिश्रित आबादी वाला मुस्लिम बहुल गांव है, जहां लोगों ने एक सुर में योगेश के आरोपों को झूठा करार दिया। ग्रामीणों का कहना है कि योगेश ने अपने अपराध को सही ठहराने के लिए झूठ का सहारा लिया।
 
विज्ञापन

ये है मामला
भाजपा नेता योगेश रोहिला ने 22 मार्च को अपनी पत्नी नेहा और बेटी श्रद्धा, बेटों देवांश व शिवांश को गोली मार दी थी। बच्चों की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि नेहा ने चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस की जांच में सामने आया कि योगेश को नेहा पर किसी और से संबंध होने का शक था। इसी कारण उसने वारदात की। पुलिस ने योगेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed