फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur with 3.77 percent less voting equation

सहारनपुर में 3.77 प्रतिशत कम मतदान से उलझे समीकरण 

Fri, 12 Apr 2019 11:36 PM IST
Prag Gupta ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Prag Gupta Updated Fri, 12 Apr 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur with 3.77 percent less voting equation
सहारनपुर में चुनाव के दौरान लाइन में खड़े मतदाता। - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव में प्रथम चरण के मतदान में जिले में गत लोकसभा चुनाव के मुकाबले 3.77 प्रतिशत मतदान कम हुआ है। इसमें सहारनपुर लोकसभा सीट की पांच विधानसभा क्षेत्रों में यह कमी 3.31 प्रतिशत और कैराना लोकसभा की जिले में पड़ने वाली दो विधानसभा क्षेत्रों में 2014 में हुए लोकसभा चुनाव की तुलना में 4.65 फीसदी मतदान कम हुआ है। पिछले लोकसभा चुनाव में जहां जनपद में मतदान का प्रतिशत 74.97 था, जो इस बार घटकर 71.20 फीसदी रह गया है। 
विज्ञापन


सहारनपुर लोकसभा सीट में बेहट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, देवबंद और रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। मतदान के दौरान सहारनपुर देहात और देवबंद विधानसभा क्षेत्र में 2014 के चुनाव के मुकाबले सबसे ज्यादा गिरावट आई है, जबकि बेहट विधानसभा क्षेत्र में सिर्फ 2.49 प्रतिशत कम मतदान हुआ।
विज्ञापन


अब राजनीतिक लोग यही गुणा भाग कर रहे हैं कि सहारनपुर लोकसभा सीट पर मतदान में आई गिरावट का असर किस प्रत्याशी के जीत हार के आंकड़े पर पड़ेगा। 2014 के मतदान के मुकाबले जिस तरह से देवबंद और सहारनपुर देहात में मतदान प्रतिशत सबसे ज्यादा कमी आई, उसका नुकसान तीनों प्रमुख प्रत्याशियों में से किसी को भी हो सकता है। क्योंकि इन दोनों सीटों पर ही जातीय समीकरण अलग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्लिम मतों की बहुलता है, लेकिन ठाकुर बहुल तमाम गांव भी देवबंद विधानसभा में जुड़े हैं। इसके अलावा सहारनपुर देहात  विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक कांग्रेस के हैं। यहां भी मुस्लिम मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा है। उधर, कैराना लोकसभा सीट में पड़ने वाले गंगोह विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 5.65 प्रतिशत की कमी आई है, जिसका नुकसान कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा के साथ ही गठबंधन प्रत्याशी को भी हो सकता है। 

सहारनपुर लोकसभा सीट का मतदान प्रतिशत 
विधानसभा क्षेत्र---------------2014-----------------2019-------- कमी 
बेहट----------------------------76.27----------------73.78-------2.49 
सहारनपुर नगर----------------69.45-----------------66.31------3.14
सहारनपुर देहात----------------76.66-----------------72.21------4.45
देवबंद---------------------------73.55-----------------69.35------4.2
रामपुर मनिहारान---------------76.67-----------------73.54-----3.13
कुल मतदान---------------------74.23-----------------70.82-----3.31

कैराना लोकसभा सीट 
विधानसभा क्षेत्र-----------------2014-----------------2019-------कमी
नकुड़-----------------------------78.43----------------74.86------3.57
गंगोह-----------------------------75.25---------------69.60------5.65
कुल मतदान प्रतिशत------------76.78---------------72.13-------4.65
------------------------- 
जिले में मतदान प्रतिशत----------74.97--------------71.20------3.77  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed