{"_id":"63b942adad0e127294408a87","slug":"saharanpur-villagers-took-hostage-the-team-that-went-for-electricity-checking","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: बिजली चैकिंग को गई टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: बिजली चैकिंग को गई टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची
Sat, 07 Jan 2023 03:31 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 07 Jan 2023 03:31 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर जनपद के बकायेदारों का कनेक्शन काटने गई विद्युत विभाग की टीम को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। सूचना के बाद मौके पर पंहुचे एक्शन व एसडीओ को भी भीड़ ने अपने बीच बैठाया। कुछ लोग टीम द्वारा मकानों की छत पर चढ़कर फोटो खींचने व घरों में घुसकर महिलाओं से दुर्व्यवहार करने का आरोप भी टीम पर लगाया हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जेई विद्युत विष्णु कोठारी मिर्जापुर व चकवाली बिजलीघर का कार्य देख रहे हैं। शनिवार को विष्णु कोठारी अपनी टीम व पुलिस को लेकर अंबेहटा चांद में चैकिंग करने गये थे। आरोप है कि टीम के कुछ सदस्य मकानों की छत पर चढकर फोटो व वीडियो महिलाओं से दुर्व्यवहार कर रहे थे।
विज्ञापन
इस बात को लेकर ग्रामीणों ने एकत्र होकर टीम के लोगों को पकड़ लिया ओर ग्राम प्रधान के आवास पर ले गए। इस दौरान जेई वहां से निकल भागे ओर भीड़ बढ़ गई। ग्रामीणों की मांग थी कि ईएक्सईएन और एसडीओ को मौके पर बुलाया जाय।
विज्ञापन
सूचना के बाद ईएक्सईएन मनीष यादव एवं एसडीओ संजय कुमार भी मौके पर पंहुचे तो भीड ने उन्हें भी जमीन पर दरी बिछा कर अपने बीच बैठा लिया। ग्रामीणो का कहना है कि स्थानीय जेई प्राईवेट लाइनमैनों को छतों पर चढाकर वीड़ीओ और फोटो ग्राफी कराते है तथा महिलाओं से दुर्व्यवहार करते है।
जेई विष्णु कोठारी का कहना है कि विद्युत विभाग की टीम चैकिंग करने गई थी जिसका ग्रामीण विरोध करते हुए कुछ कर्मचारियों को बंधक बना लिया है। ग्रामीणों की मांग पर एक्शन और एसड़ीओं मौके पर पंहुचे ओर टीम द्वारा माफी मांगने के घंटों बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ है। इस मौके पर बड़गांव, रामपुर मनिहारन और नानौता थाने की पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई थी।