फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Villager attempts self-immolation at DM office for not providing electricity connection

Saharanpur: विद्युत कनेक्शन न देने पर ग्रामीण ने डीएम कार्यालय पर किया आत्मदाह का प्रयास, जेई पर गंभीर आरोप

Wed, 15 May 2024 02:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 15 May 2024 02:01 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शेखपुरा बिजलीघर पर तैनात जेई पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक ग्रामीण ने डीएम कार्यालय पर हंगामा कर दिया। ग्रामीण ने आत्मदाह का प्रयास किया।

विज्ञापन
Saharanpur: Villager attempts self-immolation at DM office for not providing electricity connection
saharanpur - फोटो : amarujala

विस्तार

सहारनपुर शहर से सटे गांव शेखपुरा कदीम के ग्रामीण ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने ग्रामीण को बचाया। ग्रामीण का आरोप है कि शेखपुरा कदीम बिजली घर पर तैनात जेई ने 20 हजार रुपये सुविधा शुल्क लेने के बाद भी उसे घरेलू विद्युत कनेक्शन नहीं दिया। पीड़ित की बात सुनकर अपर उप जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से ग्रामीण को कनेक्शन देने के साथ जेई के खिलाफ जांच के निर्देश दिए।

विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम के उन्नति विहार निवासी राधेश्याम बुधवार की दोपहर केरोसिन की बोतल लेकर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचा। इसी बीच देहात कोतवाली की चौकी शेखपुरा इंचार्ज भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। राधेश्याम ने आत्मदाह की कोशिश की, जिससे पुलिस ने केरोसिन की बोतल छीन ली।
विज्ञापन


राधेश्याम ने आरोप लगाया कि उसने ऑनलाइन आवेदन करने के साथ ही घरेलू विद्युत कनेक्शन लेने के लिए सभी दस्तावेज पूरे कर शेखपुरा कदीम बिजली घर पर जमा करा दिए थे, लेकिन जेई ने उन्हें बिजली का कनेक्शन देने से मना कर दिया। जेई ने इसकी एवज में 20 हजार रुपये की मांग की। राधेश्याम का कहना है कि उसने जेई को 20 हजार रुपये भी दे दिए, लेकिन फिर भी जेई ने उन्हें विद्युत कनेक्शन नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण वह मानसिक रूप से प्रताड़ित हो गया। उसका परिवार भीषण गर्मी में बिना बिजली के दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र यादव ने ग्रामीण का शिकायती पत्र लिया। इसके साथ ही विद्युत निगम के अधिकारियों से वार्ता कर तत्तकाल बिजली कनेक्शन देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जेई के खिलाफ जांच कर कार्रवाई के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed