{"_id":"671270d0d9516f8cd10a4bb4","slug":"saharanpur-two-year-old-girl-kidnapped-from-howrah-express-parents-kept-sleeping-2024-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: हावड़ा एक्सप्रेस से दो साल की बच्ची अगवा, सोते रह गए माता-पिता... बुर्के वाली दो महिलाओं पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: हावड़ा एक्सप्रेस से दो साल की बच्ची अगवा, सोते रह गए माता-पिता... बुर्के वाली दो महिलाओं पर शक
Fri, 18 Oct 2024 08:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 18 Oct 2024 08:43 PM IST
सार
अपने पास बेटी नयारा के नहीं होने से नेहा खातून घबरा गई और पति हारुन को उठाया। दोनों ने पूरे कोच में बेटी की तलाश की। अन्य यात्रियों से भी पूछा, लेकिन कहीं पर भी बेटी नहीं मिली।
विज्ञापन
बच्ची को ले जाती कैद हुईं बुर्कानशीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धामपुर में शादी समारोह से घर लौट रहे दंपती की दो साल की बेटी का हावड़ा एक्सप्रेस से अपहरण कर लिया गया। उस समय दंपती सो रहे थे, जब महिला की आंख खुली तो देखा कि उनकी बेटी गायब है। रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जीआरपी ने अपहरण का केस दर्ज तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लापता हुई नयारा।
- फोटो : अमर उजाला
हारुन खान पुत्र काले खान निवासी ग्राम गोसपुरा जिला मलेर कोटला पंजाब अपनी पत्नी नेहा खातून के साथ धामपुर में बुआ की बेटी की शादी में आया था। बृहस्पतिवार की रात 11 बजे दोनों धामपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। वहां से पंजाब अपने घर जाने के लिए जनरल का टिकट लिया और ट्रेन नंबर 13005 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस में सवार हो गए। रात करीब 12 बजे दोनों को नींद आ गई। ट्रेन रात में करीब 1:45 बजे सहारनपुर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विलाप करतीं मां नेहा को संभालते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान नेहा खातून की आंख खुल गई। अपने पास बेटी नयारा के नहीं होने से घबरा गई और पति हारुन को उठाया। दोनों ने पूरे कोच में बेटी की तलाश की। अन्य यात्रियों से भी पूछा, लेकिन कहीं पर भी बेटी नहीं मिली। इसके बाद हारुन और नेहा खातून जीआरपी थाने पहुंचे और बेटी के गायब होने की जानकारी दी। पता लगते ही जीआरपी और आरपीएफ ने मिलकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जीआरपी ने अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है।
परिजन भी पहुंचे रेलवे स्टेशन
घटना का पता लगते ही अन्य परिजन भी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। हारुन पंजाब में फूल बेचने का काम करता है। उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी। बेटी की याद कर मां नेहा बार-बार बेसुध हो रही है।
घटना का पता लगते ही अन्य परिजन भी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। हारुन पंजाब में फूल बेचने का काम करता है। उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी। बेटी की याद कर मां नेहा बार-बार बेसुध हो रही है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुईं दो महिलाएं
रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बुर्का पहने दो महिलाएं कैद हुई हैं। इनमें से एक महिला बच्ची को गोद में लेकर जाती दिखाई दे रही है। फुटेज के आधार पर जीआरपी ने महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। परिजनों का दावा है कि इन्हीं महिलाओं के पास बच्ची है।

ये बोले एसपी
हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस से दो साल की बच्ची के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्ची की बरामदगी के लिए टीम को लगा दिया है। जल्द ही सकुशल बच्ची को बरामद कर लिया जाएगा।
- आशुतोष शुक्ला, एसपी जीआरपी
हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस से दो साल की बच्ची के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्ची की बरामदगी के लिए टीम को लगा दिया है। जल्द ही सकुशल बच्ची को बरामद कर लिया जाएगा।
- आशुतोष शुक्ला, एसपी जीआरपी