फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Two e-rickshaws overturned after collision, woman going to buy vegetables died, jam in Gangoh

Saharanpur: टक्कर लगने के बाद पलट गईं दो ई-रिक्शा, सब्जी लेने जा रही महिला की मौत, गंगोह में लगा जाम

Tue, 25 Nov 2025 02:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 25 Nov 2025 02:04 PM IST
सार

गांव सांगाठेडा निवासी मीना ई-रिक्शा में सवार होकर सब्जी लेने जा रही थी, रास्ते में हादसा हो गया। मीना की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। मीना के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
 

विज्ञापन
Saharanpur: Two e-rickshaws overturned after collision, woman going to buy vegetables died, jam in Gangoh
मीना की फाइल फोटो और गमजदा लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगोह में दो ई-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई सवारी घायल हो गईं। हादसे के बाद सामने वाली ई-रिक्शा का चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


गंगोह के गांव सांगाठेडा निवासी मीना (50) के मकान पर मंगलवार को लिंटर डालने का काम चल रहा था। मीना समेत सभी परिजन लिंटर डालने में हाथ बंटा रहे थे। ग्राम प्रधान तनवीर आलम ने बताया कि महिला सुबह ही मजदूरों के लिए खाना बनाने के लिए गंगोह मंडी से सब्जी सहित अन्य घरेलू सामान लेने के लिए ई-रिक्शा पर सवार होकर जा रही थी। 
विज्ञापन


गुडछाप्पर मार्ग के निकट अज्ञात वाहन की सामने से ई-रिक्शा से टक्कर हो जाने पर मीना की ई-रिक्शा सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। मीना की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद गंगोह-नानौता मार्ग पर राहगीरों की भीड़ लग गई और जाम भी लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाकर यातायात सुचारु कराया। महिला के शव को गंगोह सीएचसी भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की मौत की जानकारी होने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज के माध्यम से वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed