{"_id":"631cb25afc0c4571b766741f","slug":"saharanpur-two-criminals-reached-police-station-and-said-that-will-do-not-crime-in-future","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में पुलिस का खौफ: थाने पहुंचे दो हिस्ट्रीशीटर, अपराध न करने की खाई कसम, दोनों चल रहे थे फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में पुलिस का खौफ: थाने पहुंचे दो हिस्ट्रीशीटर, अपराध न करने की खाई कसम, दोनों चल रहे थे फरार
Sat, 10 Sep 2022 09:21 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 10 Sep 2022 09:21 PM IST
सार
यूपी के सहारनपुर जिले में दो हिस्ट्रीशीटर थाने पहुंचे और अपराध न करने की कसम खाई। दोनों हिस्ट्रीशीटर फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
थाने पहुंचा हिस्ट्रीशीटर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद में तीतरो कस्बे के दो हिस्ट्रीशीटरों ने थाने पहुंचकर भविष्य में अपराध न करने की कसम खाई। दोनों हिस्ट्रीशीटर फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
मोहल्ला महाजनान निवासी हिस्टीशीटर विकास पुत्र राजपाल सिंह गत आठ वर्षों से अपराध की दुनिया में था, जबकि कोलाखेड़ी निवासी हिस्ट्रीशीटर अश्वनी पुत्र राजेश शर्मा 14 साल से लापता चल रहा था। प्रदेश सरकार की पहल संकल्प अभियान के तहत एसएसपी सहारनपुर की अपील पर कोतवाली तीतरो कार्यालय में शनिवार को उक्त दोनों हिस्टीशीटरों ने पहुंच कर आत्मसमर्पण करते हुए भविष्य में अपराध न करने की कसम खाई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Murder: चीखते रहे परिजन, चाकू से वार करता रहा हिस्ट्रीशीटर, हत्या के बाद जातीय तनाव
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि कई दिनों से अपराधियों पर शिकंजा कसने के अभियान में पुलिस की टीम लगाई गई थी। उसी के दृष्टिगत उक्त दोनों ने कोतवाली में पहुंचकर आत्मसमर्पण किया है।
यह भी पढ़ें: हत्या से गांव में मातम: घरों में नहीं जले चूल्हे, सदमे में पत्नी, मां बोलीं- बेटे की मौत का लूंगी बदला