फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   56,000 vehicles from the district will not be able to enter Delhi starting November 1st.

Saharanpur News: एक नवंबर से दिल्ली नहीं जा सकेंगे जिले के 56 हजार वाहन

Fri, 30 Oct 2026 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 30 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
56,000 vehicles from the district will not be able to enter Delhi starting November 1st.
सहारनपुर। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए एक नवंबर से 31 जनवरी 2027 तक बीएस-4 मानक के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। एक नवंबर से जिले के करीब 56 हजार वाहन दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। केवल बीएस-6 मानक के वाहन ही दिल्ली जा सकेंगे। बीएस-4 वाहनों पर प्रतिबंध लगने से ट्रांसपोर्टरों के कारोबार भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन

दिल्ली में एक नवंबर से विंटर एक्शन प्लान लागू हो जाएगा, जो 31 जनवरी 2027 तक रहेगा। इस अवधि में दिल्ली से बाहर पंजीकृत बीएस-4 और उससे कम उत्सर्जन मानकों वाले वाहनों के दिल्ली प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। इस प्रतिबंध के दायरे में बस, ट्रक सहित अन्य सभी मालवाहक वाहन आएंगे। इसमें ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट और अन्य सेवा व्यवस्थाओं के तहत संचालित बसें भी शामिल हैं। दिल्ली में बीएस-6, सीएनजी और इलेक्ट्रिक श्रेणी के वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। जिले में करीब 9.50 लाख वाहन पंजीकृत हैं। इनमें से 56 हजार वाहन ऐसे हैं, जो बीएस-4 मानक की श्रेणी में आते हैं। इनमें ट्रक, बस, मैक्सी कैब, कार और बाइक शामिल हैं।
विज्ञापन


-------
-- दिल्ली से माल लाने व भेजने में होगी परेशानी
सहारनपुर गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन महासचिव ललित पोपली बताते हैं कि जिले से दिल्ली में करीब 300 ट्रक जाते हैं। इनमें करीब 100 वाहन बीएस-4 मानक श्रेणी हैं। इन वाहनों को दिल्ली जाने से रोकने से ट्रांसपोर्टरों का कारोबार प्रभावित होगा। ऐसे में दिल्ली से माल लाने और वहां माल भेजने में परेशानी होगी। बीएस-4 मानक श्रेणी के वाहनों पर दिल्ली में रोक लगने से प्रतिदिन करीब 50 लाख रुपये का नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
-- बीएस-6 मानक श्रेणी के 3.50 लाख वाहन
संभागीय परिवहन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में करीब 3.50 लाख वाहन बीएस-6 मानक श्रेणी में हैं। इनमें ट्रक, बस, बाइक, कार सहित अन्य वाहन शामिल हैं। इन वाहनों को ही सहारनपुर से दिल्ली में प्रवेश मिल सकेगा। रोडवेज की 327 बसें हैं, जो बीएस-6 मानक श्रेणी की हैं। बीएस-4 श्रेणी की 115 रोडवेज बसें दिल्ली नहीं जा पा रही हैं।


------
-- बीएस-4 मानक श्रेणी के दायरे में वाहन
बस - 295
ट्रक - 2170
मैक्सी-मोटर कैब - 149
कार - 13,239
बाइक - 40,160

------
एक नवंबर से दिल्ली में केवल बीएस-6 मानक श्रेणी के वाहनों को ही प्रवेश मिलेगा। इससे जिले के करीब 56 हजार वाहन प्रभावित होंगे। इस संबंध में ट्रांसपोर्टरों को भी अवगत कराया गया है।

एमपी सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन, संभागीय परिवहन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed