{"_id":"6ae4f5d1d9dfd5edc10ebf92","slug":"rs-3269-lakh-swindled-from-a-man-under-the-pretext-of-marriage-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-187036-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: युवक को शादी का झांसा देकर 32.69 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: युवक को शादी का झांसा देकर 32.69 लाख ठगे
Sat, 31 Oct 2026 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
गंगोह। एक युवती सहित परिवार के तीन लोगों पर शादी का झांसा देकर 32.69 लाख रुपये की ठगी करने और रकम वापस मांगने पर धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित युवक ने न्यायालय के माध्यम से गांव नूरखेड़ी निवासी युवती सहित तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
गांव लखनौती निवासी सुखविंद्र सिंह ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया कि उसकी शादी के लिए गांव नूरखेड़ी निवासी युवती कमलदीप कौर की माता इंद्रजीत कौर और भाई पवनदीप सिंह ने उनसे संपर्क किया था। बातचीत के बाद शादी तय करने की बात कही। आरोप है कि इसी दौरान युवती ने इंग्लैंड जाने और वहां पढ़ाई करने के लिए टिकट तथा अन्य खर्चों के नाम पर रुपये मांगे।
पीड़ित के अनुसार विश्वविद्यालय में प्रवेश और बीमा, टिकट खर्च, इंग्लैंड जाने का खर्च, टिकट संबंधी भुगतान और विश्वविद्यालय की फीस व अन्य खर्चों के लिए कुल 32 लाख 69 हजार 428 रुपये उससे ले लिए।
विज्ञापन
शादी की बात आगे बढ़ाने और रकम वापस करने के लिए कहा गया तो आरोपी टालमटोल करने लगे। बाद में उन्होंने फोन उठाना और बातचीत करना भी बंद कर दिया।
15 अगस्त 2026 को जब पीड़ित ने दोबारा शादी करने या रकम लौटाने की बात कही तब आरोपियों ने रुपये वापस करने से इन्कार कर दिया और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस में जाने पर कार्रवाई न होने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया। सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।