{"_id":"649969d17b0701cd04035645","slug":"saharanpur-two-boys-died-due-to-drowning-in-the-pond-while-bathing-there-was-chaos-in-the-family-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: नहाते हुए तालाब में डूबने से दो बालकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: नहाते हुए तालाब में डूबने से दो बालकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 26 Jun 2023 04:05 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 26 Jun 2023 04:05 PM IST
सार
सहारनपुर जनपद के गंगोह थानाक्षेत्र में सोमवार दोपहर हुए एक दर्दनाक हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। यहां तालाब में नहाते हुए दो बच्चों की डूबने के कारण मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंपे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर जनपद के गंगोह थानाक्षेत्र के गांव बहादरनगर में तालाब में नहाने गए दो बालको की डूबने से मौत हो गई। बालको की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
गांव निवासी शाहनवाज का पुत्र हुसैन (14) और जावेद का पुत्र अमन (9) अन्य साथियों के साथ गांव स्थित तालाब में नहाने के लिए गए थे। नहाते हुए वह गहराई में पहुंच गए और डूबने लगे। उन्हे डूबता देख अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो ग्रामीण तालाब की ओर भागे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, पथेर के गड्ढे में गिरकर एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बच्चों को तालाब से निकालकर चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने डनहे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और बच्चों के शवों को पीएम के लिए भेजने की तैयारी करने लगी।
परिजनों ने पीएम कराने से इंकार कर दिया जिसके बाद शवों का पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। बालकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।