{"_id":"64996562927f551cfb021d03","slug":"tragic-accident-in-muzaffarnagar-three-children-from-a-family-died-after-falling-into-a-pit-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, पथेर के गड्ढे में गिरकर एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, पथेर के गड्ढे में गिरकर एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत, मचा कोहराम
Mon, 26 Jun 2023 03:46 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 26 Jun 2023 03:46 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में सोमवार का दिन एक परिवार पर कहर बनकर टूटा। यहां ईंट भट्टे पर पथेर के गड्ढे में गिरकर तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। तीनों एक ही परिवार से थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
हादसे के बाद जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार दोपहर को हुए एक दर्दनाक हादसे ने एक ही परिवार के तीन मासूमों की जान ले ली। यहां बुढ़ाना थानाक्षेत्र के रसूलपुर दभेडी गांव में भट्टे के पथेर में गहरे गड्ढे में गिरने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना से परिवार शोक में डूबा है।
विज्ञापन
गांव रसूलपुर दभेड़ी निवासी हुसैन का बेटा फैसल (6), असद (8) व आरिफ का बेटा एहसान (8) सुबह भट्टे पर खेलने गए थे। बारिश के पानी में खेलते खेलते वे गहरे गड्ढे में गिर गए। उनकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। किसी प्रकार उन्हें निकाला गया तीनों बालक कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती करवाए गए। चिकित्सालय में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से पूरे गांव में शोक छाया है ।परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया।
विज्ञापन