फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Two arrested including public service center operator for making fake Aadhaar cards

Saharanpur: फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले जनसेवा केंद्र संचालक समेत दो पकड़े, रोहिंग्याओं से जुड़ रहे तार

Fri, 22 Aug 2025 08:49 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 22 Aug 2025 08:49 PM IST
सार

एटीएस ने बेहट में छापामारी कर जनसेवा केंद्र संचालक और उसके साथी को पकड़ लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि एटीएस ने कई राज्यों में फैले नेटवर्क पर एकसाथ कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Two arrested including public service center operator for making fake Aadhaar cards
जांच शुरू। सांकेतिक। - फोटो : crime

विस्तार

रोहिंग्या का आधार कार्ड बनवाने वाले गिरोह के तार जिले से जुड़े हैं। एटीएस ने बेहट क्षेत्र में छापामारी कर एक जनसेवा केंद्र संचालक और एक ऑपरेटर को हिरासत में लिया है। वे फर्जी आधार कार्ड तैयार करते थे।
विज्ञापन

 

यूपी एटीएस की टीम ने मऊ, आजमगढ़, औरेया और गाजियाबाद समेत कई स्थानों से आठ लोगों को दो दिन पहले गिरफ्तार किया था। आरोप था कि वह जनसेवा केंद्रों की मिलीभगत से रोहिंग्या के फर्जी दस्तावेज से आधार कार्ड बनवाते हैं। इसी के तहत सहारनपुर एटीएस की टीम ने बेहट में छापामारी करते हुए मझाड़ी और हलालपुर निवासी दो लोगों को हिरासत में लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी जनसेवा केंद्र चलाता है और दूसरा ऑपरेटर के तहत काम करता है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि इनके तार भी उसी गिरोह से जुड़े हुए हैं, जो फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बाहरी लोगों के आधार कार्ड बनाते थे। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ कि उन्होंने किसी रोहिंग्या का आधार कार्ड बनाया है या नहीं। एटीएस अपने साथ ले गई है। पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि जनसेवा केंद्र संचालक कितने लोगों के आधार कार्ड बना चुके हैं। फिलहाल इसकी अधिकारिक जानकारी एटीएस की तरफ से नहीं दी जा रही।
 
विज्ञापन

मझाड़ी से लेकर पड़ोसी राज्यों तक फैला नेटवर्क
मझाड़ी निवासी जिस युवक को एटीएस ने हिरासत में लिया है, उसने चार साल पहले अपने भाई के साथ गांव में ही जनसेवा केंद्र शुरू किया था। दो साल पहले वह एक बैंक की शाखा के प्रबंधक के संपर्क में आया, जिसकी ऑफिशियल आईडी के इस्तेमाल से उसने फर्जी आधार कार्ड तैयार करने शुरू किए। 
 

उसके पास जनसेवा केंद्र पर भीड़ रहने लगी। फर्जी आधार कार्ड तैयार करने की एवज में एक हजार से पांच हजार रुपये तक वसूल रहे थे। दूर दराज से लोग उनके पास आधार कार्ड बनवाने आ रहे थे। एक साल पहले एटीएस के रडार पर आने के बाद उसने छह महीने पहले गांव के जनसेवा केंद्र पर काम करना बंद कर दिया था और आसपास व दूसरे शहरों के अलावा पड़ोसी राज्य उत्तराखंड व हिमाचल में जनसेवा केंद्र संचालकों से संपर्क कर अपना नेटवर्क खड़ा किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed