फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur:Two Accused Arrested in Poonam Mittal Murder Case After Encounter in Saharanpur

पूनम मित्तल हत्याकांड में खुलासा: पड़ोसी निकला हत्यारा, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Thu, 04 Jun 2026 01:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 04 Jun 2026 01:11 PM IST
सार

सहारनपुर के पूनम मित्तल हत्याकांड में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मृतका का पड़ोसी भी शामिल है।

विज्ञापन
Saharanpur:Two Accused Arrested in Poonam Mittal Murder Case After Encounter in Saharanpur
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के चर्चित पूनम मित्तल हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मृतका का पड़ोसी भी शामिल है, जिसने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

विज्ञापन


चेकिंग के दौरान पुलिस पर की फायरिंग
पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह अंबेहटा-नकुड़ मार्ग पर नल्हेडा गांव के निकट नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का संकेत दिया, लेकिन आरोपियों ने भागने का प्रयास करते हुए पुलिस दल पर गोली चला दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor: सत्ता परिवर्तन यात्रा से पहले नगीना सांसद चंद्रशेखर हाउस अरेस्ट, आवास पर भारी पुलिस बल तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

Saharanpur:Two Accused Arrested in Poonam Mittal Murder Case After Encounter in Saharanpur
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ आरोपी
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी सलमान के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। वहीं उसका साथी अंकुर मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, हत्या में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों ने पूछताछ में पूनम मित्तल की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

पड़ोसी पर लगा हत्या का आरोप
जांच में सामने आया है कि आरोपी अंकुर मृतका पूनम मित्तल का पड़ोसी है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी अंबेहटा क्षेत्र के रहने वाले हैं। हत्या के पीछे की वजह और घटनाक्रम को लेकर पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed