फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Truck crushed two youths carrying generator, died on the spot

Saharanpur: ट्रक ने जनरेटर लेकर जा रहे दो युवकों को कुचला, मौके पर मौत, नहीं हो सकी पहचान

Wed, 28 Jun 2023 01:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 28 Jun 2023 01:56 PM IST
सार

सहारनपुर जनपद के अंबाला रोड पर मंगलवार देर रात हुए एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Saharanpur: Truck crushed two youths carrying generator, died on the spot
Accident

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में मंगलवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि पैदल जा रहे दो युवकों को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने  कुचल डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा अंबाला रोड पर गांव में छप्पर के पास हुआ, जहां मंगलवार की रात एक बैंकट हॉल से जनरेटर लेकर पैदल ही लौट रहे दो युवकों को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: इंतजार खत्म: साहिबाबाद से दुहाई तक अगले सप्ताह 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी देश की पहली रैपिडएक्स
विज्ञापन
विज्ञापन


पता लगते ही थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर सतीश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस दोनों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। वहीं एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि कुछ बैंड कर्मियों को और बैंकट हॉल स्वामी को भी बुलाया गया है, उनको शव दिखाए जाएंगे, ताकि मृतकों की पहचान हो सके और और उनके परिजनों का पता लग सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed